फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan and Rajinikanth may seen together in aankhen-2

19 साल बाद अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की बनेगी जोड़ी, एक साथ करेंगे ये बड़ा काम

Thu, 24 May 2018 09:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 24 May 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Rajinikanth may seen together in aankhen-2
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार रजनीकांत की लोकप्रियता को मिलाएं तो सोचिए उनकी फिल्म क्या धमाल कर सकती है। अगर दोनों साथ में ऐक्शन करते दिखे तो बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड भी टूट सकते हैं। निर्देशक अनीस बज्मी की कोशिशें रंग लाईं तो अगले साल यह संभव हो सकता है। फिल्म ट्रेड में हो रही चर्चाओं की मानें तो बज्मी इन दो महान सितारों को एक साथ पर्दे पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। वह 2002 में आई फिल्म 'आंखें' के सीक्वल 'आंखें-2' का निर्देशन करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

Amitabh Bachchan and Rajinikanth may seen together in aankhen-2
यह सीक्वल 2017 से चर्चाओं में है लेकिन कुछ कानूनी अड़चनों की वजह से अभी तक शुरू नहीं हुआ। गौरांग दोषी इसके प्रोड्यूसर हैं। अब बताया जाता है कि फिल्म को लेकर सारे रास्ते साफ हो गए हैं और बज्मी ने शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसकी शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि 2017 में एक कार्यक्रम में 'आंखें' के सीक्वल की घोषणा हुई थी जिसमें अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर के साथ अर्जुन रामपालए अरशद वासरी और इलियाना डिक्रूज भी शामिल थे। एक गुजराती नाटक पर आधारित मूल फिल्म में अमिताभ के साथ अक्षय कुमार, परेश रावल और सुष्मिता सेन थीं। यह एक ऐसे बैंक मैनेजर की कहानी थी जो तीन नेत्रहीन लोगों को साथ लेकर बैंक में डकैती डालता है। सीक्वल के लिए खुद गौरांग ने कहानी लिखी है। इस बार डकैती एक कसीनो यानी जुआघर में पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan and Rajinikanth may seen together in aankhen-2
ट्रेड में जोरदार चर्चा है कि फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए निर्माता-निर्देशक ने अमिताभ के साथ रजनीकांत को भी लेने का फैसला किया है। उनकी बातचीत हो चुकी है परंतु इसकी घोषणा नहीं की जाएगी। रजनीकांत के किरदार को छुपा कर रखा जाएगा और फिल्म आने पर ही दर्शकों को पता चलेगा कि आखिर इस सुपरस्टार का कहानी में क्या रोल है। पिछले दिनों बज्मी ने मीडिया में सिर्फ इतना कहा कि 'आंखें-2' में आपको बड़ा सरप्राइमज मिलेगा। जानकार कह रहे हैं कि यह सरप्राइज रजनीकांत होंगे।

अर्जुन और अरशद सीक्वल में नेत्रहीनों की भूमिका में होंगे। बज्मी एक और युवा ऐक्टर की तलाश कर रहे हैं जिससे तिकड़ी पूरी हो। इलियाना फिल्म में अमिताभ के खतरनाक इरादों में भागीदार होंगी। लेकिन सबकी नजरें अब रजनीकांत के रोल पर हैं। उल्लेखनीय है कि लंबी फिल्मी पारी में अमिताभ और रजनीकांत केवल तीन फिल्मों में साथ में आए हैं। 1991 में दोनों आखिरी बार फिल्म 'हम' में साथ दिखे थे। इससे पहले वह 'अंधा कानून ';1983 और 'गिरफ्तार' ;1985 में साथ काम कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed