{"_id":"3cf2deaab45972390036033d47fed8d2","slug":"amitabh-bacchan-became-angry-hindi-news-tm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरोप से खीझ बोले अमिताभ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आरोप से खीझ बोले अमिताभ
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
महानायक अमिताभ बच्चन प्रत्येक रविवार को अपने घर के बाहर प्रशंसकों से होने वाली विशेष भेंट के दौरान जाम लगने के आरोप से खीझ उठे।
विज्ञापन
उन्होंने इस मुलाकात के लिए किसी समुद्रतट पर जाने की सलाह देने वाले एक अज्ञात व्यक्ति को जवाब देते हुए कहा कि उनके प्रशंसक उनका परिवार हैं और वे उनसे आगे भी अपने घर पर ही मिलेंगे।
अमिताभ ने यह जवाब इस मुलाकात के चलते लगने वाले जाम की शिकायत करने वाले एक वाहन चालक को अपने आधिकारिक ब्लॉग पर दिया। उल्लेखनीय है कि महानायक प्रत्येक रविवार को घर के अहाते में अपने प्रशंसकों से एक मिलते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ता है।
Trending Videos
ब्लॉग के माध्यम से दिया जवाब
एक वाहन चालक ने शिकायती लहजे में व्यंग्यपूर्ण टिप्पणी करते हुए अमिताभ को सलाह दी थी कि उन्हें इसके लिए समुद्रतट जैसी किसी खुली जगह का रुख करना चाहिए, ताकि जाम न लगे।
अमिताभ ने शिकायतकर्ता को जवाब देते हुए लिखा, "मैं अपने शुभचिंतकों से मुलाकात करने के लिए आपकी ओर से बड़ी उदारता के साथ सुझाई गई जगहों के लिए अपना घर कतई नहीं छोड़ने वाला।
वे (शुभचिंतक) मेरे लिए मेरे परिवार जैसे हैं और मैं अपने परिवार से अपने घर में मिलूंगा, समुद्रतट पर नहीं।"