{"_id":"5b95670a867a557f5d4c30e0","slug":"amir-khan-to-work-in-gulshan-kumar-s-biopic","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओशो के लिए फिट नहीं है आमिर, अब बनेंगे गुलशन कुमार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ओशो के लिए फिट नहीं है आमिर, अब बनेंगे गुलशन कुमार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
aamir khan
खबर आ रही है कि आमिर खान ने म्यूजिक मुगल कहे जाने वाले गुलशन कुमार की बायोपिक में खुद उनका रोल करने का फैसला किया है। वह पहले इस फिल्म के प्रोजेक्ट में बतौर सह-निर्माता जुड़े थे और स्क्रिप्ट उनके इशारों पर लिखी जा रही थी।
विज्ञापन
इस बीच आमिर विवादित आध्यात्मिक गुरु ओशो पर बनने जा रही एक फिल्म/वेब सीरीज में अभिनय की संभावनाएं देख रहे थे परंतु लुक टेस्ट के कई सत्रों के बाद उन्हें समझ आ गया कि ओशो के रोल में फिट नहीं बठैंगे। अत: उन्होंने टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बायोपिक में उनका रोल करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है परंतु सूत्रों के हवाले से मीडिया में कहा गया है कि आमिर ने फिल्म के लिए मन बना लिया है। सुभाष कपूर फिल्म का निर्देशन करेंगे।
विज्ञापन