फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amir khan speaks about his age

जन्मदिन पर आमिर की जुबां पर क्यों आया सलमान और शाहरुख का नाम?

Sat, 14 Mar 2015 01:51 PM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
amir khan speaks about his age

बॉलीवुड स्टार आमिर खान आज 50 वर्ष के हो गए। पर वे अपने आप को आज भी युवा ही मानते हैं। उनका मानना है कि उम्र तो सिर्फ एक 'नंबर' है।

विज्ञापन


जन्मदिन से एक दिन पहले ही 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने शुक्रवार को मीडिया की मौजूदगी में केक काटकर जश्न मनाया। उनकी पत्नी किरण राव ने लोनावला के पास 3500 एकड़ पर बने हिल्टन शिलिम इस्टेट रिट्रीट एंड स्पा में पार्टी रखी थी।

आमिर खान यह मानने को कतई तैयार नहीं कि बुढ़ापा आ रहा है। वे कहते है कि 50 तो महज़ एक नंबर है। वे आज भी अपने को 18-20 साल का नौजवान ही मानते हैं।

जुबां पर आया सलमान और शाहरुख का नाम

amir khan speaks about his age

अपने जन्मदिन पर आमिर खान, सलमान और शाहरुख को याद कर बैठे। पचासवीं सालगिरह पर उनकी जुबान पर सलमान और शाहरुख के नाम आखिरकार आ ही गए। आमिर ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं, सलमान और शाहरुख तीनों ही अभी जवान हैं। मुझे कहीं से नहीं लगता की हम 18-20 के ऊपर हैं, बल्कि दो-तीन साल बाद 25 तक ज़रूर पहुँच जाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लॉप फिल्मों से सीखने को मिला'

amir khan speaks about his age

आमिर खान कहते हैं कि अपनी पुरानी फिल्में देखकर उन्हें बहुत कोफ्त होती हैं। आमिर मानते हैं कि वे इससे भी बेहतर काम कर सकते थे। वे बताते है कि आज उनके चाहने वाले और इंडस्ट्री के लोग भले ही उन्हें 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहते हों, पर शुरुआती दौर में उनकी कई फिल्में नाकाम भी हुईं थीं।

वे कहते हैं, "मुझे उन फिल्मों से सीखने को मिला और आज मैं जो कुछ हूँ, उन नाकाम फिल्मों की वजह से हूं।" आमिर ख़ान ने उम्र के इस पड़ाव पर बीमारियों से बचने के लिए मांसाहारी भोजन छोड़ दिया है। बिरयानी, मटन कोरमा, बटर चिकन, फिश करी जैसी चीज़ों से आमिर ने तौबा कर ली है।

यही नहीं, उन्होंने दूध, दही, अंडा, पनीर, घी और दूध से बनने वाली मिठाइयां भी छोड़ दी हैं। वे यह भी कहते हैं कि यह सब कुछ उन्होंने अपनी पत्नी किरण राव की वजह से किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed