फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amir khan and kangna will not seen together

आमिर के साथ फिल्म नहीं करेंगी कंगना, लेकिन क्यों?

Tue, 17 Feb 2015 04:11 PM IST
Updated Tue, 17 Feb 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
amir khan and kangna will not seen together

बॉलीवुड के शानदार अभिनेता आमिर खान और फिल्म 'क्वीन' से अपने अभिनय का रंग जमा चुकीं अभिनेत्री कंगना रानौत की जोड़ी को साथ देखने की हसरत पाले उनके प्रशंसकों के लिए यह खबर दुख भरी हो सकती है। इस जोड़ी को साथ देखने का उनका सपना फिलहाल पूरा होता नहीं दिख रहा।

विज्ञापन


गत वर्ष 'क्वीन' फिल्म ने कंगना रानौत ने इतनी शानदार अदाकारी की कि दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड के कई दिग्गज भी उनके कायल हो गए। अमिताभ से लेकर आमिर खान तक ने उनकी जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


आमिर ने तो यह तक कह दिया कि कंगना के साथ काम करने में उनको खुशी होगी। कंगना ने भी आमिर के साथ काम करने में दिलचस्पी दिखाई। प्रॉडयूसर भी इस जोड़ी को साइन करने के लिए बेताब हो उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनते-बनते रह गई जोड़ी

amir khan and kangna will not seen together

'दंगल' नाम की फिल्म में आमिर और कंगना की जोड़ी की खबरें सामने आईं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि किसी कारणवश आमिर और कंगना की जोड़ी इस फिल्म में अब नहीं दिखाई देगी।

मुख्य वजह डेट्स प्रॉब्लम को लेकर बताई जा रही है। मालूम हो कि कंगना ने फिल्म इंड्रस्ट्री में यह तक कह चुकी हैं कि वह बॉलीवुड में जमने के लिए किसी खान की मोहताज नहीं हैं और उनके अपने हुनर पर पूरा भरोसा है।

उनकी यह बात सच भी साबित हुई जब 'क्वीन' जैसी हीरोइन ओरिएंटेड मूवी में कंगना के अभिनय ने चार-चांद लगा दिए। दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक ने एक सुर में कंगना की जबर्दस्त तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed