फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amir is following kangna's step

अब तो कंगना की नकल कर रहे हैं आमिर और सैफ जैसे सितारे

Wed, 03 Jun 2015 11:07 AM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:07 AM IST
विज्ञापन
amir is following kangna's step

हालिया रिलीज फिल्म 'तनु वेड्स मनु 2' में कंगना रनोत ने डबल रोल निभाया और एक किरदार में हरियाणवी बोलती नजर आई। उन्होंने अपने हरियाणवी किरदार को इतने अच्छे से निभाया है कि उनके इस किरदार ने सिर्फ उनके चाहने वालों को ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री को भी छू लिया है।

विज्ञापन


कंगना के बाद अब एक के बाद एक कर के आमिर खान और सैफ अली खान जैसे दिग्गज भी अपनी आगामी फिल्मों में हरियाणी किरदारों में नजर आने वाले हैं।

जहाँ आमिर खान फिल्म 'दंगल' में एक हरियाणवी पहलवान का किरदार निभा रहे हैं वहीं दूसरी और सैफ अली खान भी अब हरियाणवी सीखने की तैयारियां कर रहें हैं।

हरियाणवी किरदार में जीत लिया सभी का दिल

amir is following kangna's step

सैफ अली खान भी अपनी आगामी एक फिल्म में हरियाणवी बोलते नजर आएँगे। सैफ अली खान नवोदित निर्देशक अमित रॉय की एक फिल्म में काम करने जा रहे है।

कुछ हफ्ते पहले ही अमित और उनकी टीम ने सैफ से मुलाकात की और फिल्म के बारे में बात की। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सैफ एक हरियाणवी पुलिसवाले का किरदार निभाएंगे।

इसके लिए सैफ को बाकायदा ट्रेनिंग देने का प्लान भी तैयार कर लिया गया है। फिल्म की कहानी एक पिता और उसके बेटे के रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed