फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ameesha Patel drops a throwback pic with actor Ranbir Kapoor from 2011 World Cup final

अमीषा पटेल ने रणबीर कपूर के साथ शेयर की थ्रौबेक तस्वीर, फैंस को दिलाई 2011 विश्व कप फाइनल की याद

Sun, 10 May 2026 04:44 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 10 May 2026 04:44 PM IST
सार

Ameesha Patel Ranbir Kapoor: अमीषा पटेल ने आज रणबीर कपूर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह तस्वीर 2011 विश्व कप फाइनल के दौरान की है।

विज्ञापन
Ameesha Patel drops a throwback pic with actor Ranbir Kapoor from 2011 World Cup final
रणबीर कपूर और अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। आज अमीषा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जब भारत ने ट्रॉफी जीती थी। इस तस्वीर में उनके साथ रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

अमीषा पटेल का पोस्ट
अमीषा पटेल ने आज इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है, जो 201 के क्रिकेट विश्व कप फाइनल की है। इस तस्वीर के साथ अमीषा ने कैप्शन लिखा, 'सोचा आज एक पुरानी याद ताजा करूं। यह तस्वीर वानखेड़े स्टेडियम की है, जब धोनी की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप जीता था।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)


विज्ञापन
विज्ञापन

अमीषा और रणबीर ने लहराया था तिरंगा
अमीषा ने आगे लिखा, 'उस समय मैं, रणबीर कपूर और सैफ अली खान साथ बैठकर मैच देख रहे थे। भारत की शानदार जीत के बाद हम इतने खुश थे कि मैं और रणबीर गर्व से तिरंगा लहराने लगे थे।' अमीषा को आखिरी बार 'गदर 2' में सनी देओल के साथ सकीना के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
रणबीर कपूर फिलहाल बेहद व्यस्त है। वह कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। रणबीर निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायण' के अलावा निर्देशक संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' और संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल पार्क' में नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay: थलापति से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री तक, विजय के बारे में जानें ये पांच महत्वपूर्ण बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed