फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amar Ujala Poll: Opinion Of The Fans On Getting Justice For Sushant Singh Rajput

अमर उजाला पोल: सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने पर ये है फैंस की राय

Tue, 15 Jun 2021 09:53 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Jun 2021 09:53 AM IST
सार

  • सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुआ एक साल।
  • सुशांत के फैंस को आज भी है उनके लिए न्याय का इंतजार।
  • अमर उजाला पोल में मिली फैंस की राय।

विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Opinion Of The Fans On Getting Justice For Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे पूरा एक साल बीत चुका है। 14 जून को उनकी पहली पुण्यतिथि पर उनके फैंस ने फिर से वही सवाल खड़े किए, जो बीते एक साल से लोग लगातार पूछ रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत को आखिर न्याय कब मिलेगा? आज भी सुशांत के फैंस अभिनेता के लिए न्याय का इंतजार कर रहे हैं और इस बात का पता अमर उजाला के पोल में चला है।

विज्ञापन


'अमर उजाला पोल' में सवाल किया गया था कि क्या आप आज भी सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय का इंतजार कर रहे हैं? इस पर 82.61% लोगों ने हां में जवाब दिया और बाकि 17.39% लोगों ने नहीं में जवाब दिया। 
विज्ञापन




सुशांत सिंह राजपूत साल 2020, 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। लोगों ने उसी वक्त ये कहना शुरू कर दिया था कि सुशांत की हत्या हुई है। अभिनेता के पिता ने एक्ट्रेस और सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं पर रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाया है और उनके अकाउंट से पैसे निकाले है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिकायत के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। अकाउंट से रुपये निकालने की जांच ईडी ने शुरू की थी और जांच के दौरान ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद केस में एनसीबी ने भी अपनी जांच शुरू की थी। एनसीबी ने जांच के दौरान कई स्टार्स से पूछताछ की थी। 

हाल ही में एम्स की फोरेंसिक टीम ने सीबीआई की जांच के आधार पर बताया कि अभिनेता ने कोई भी शराब नहीं पी थी और  ना ही उनके शरीर पर कोई चोट के निशान थे। उन्होंने करीब 10 बजकर 10 मिनट पर फांसी लगा ली थी। उन्होंने सुबह साढ़े नौ बजे अनार का जूस पिया था।


तो वहीं सुशांत की पहली डेथ एनिवर्सरी पर सीबीआई ने अपडेट देते हुए कहा है कि केस अभी बंद नहीं हुआ है। जांच अभी जारी है और हम सभी एंगल पर जांच कर रहे हैं। फिलहाल, अभिनेता के फैंस को अभी भी उनके लिए न्याय का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed