{"_id":"5aef49f94f1c1b9f098b8890","slug":"amar-ujala-bollywood-star-night-on-may-13-in-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"13 मई को होगी अमर उजाला की बॉलीवुड स्टार नाइट, राजा हसन और विनती सिंह के गीतों पर झूमेेंगे श्रोता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
13 मई को होगी अमर उजाला की बॉलीवुड स्टार नाइट, राजा हसन और विनती सिंह के गीतों पर झूमेेंगे श्रोता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 07 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की ओर से 13 मई को स्टार नाइट आयोजित की जाएगी। मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में आयोजित स्टार नाइट में रात साढ़े सात बजे बॉलीवुड के पार्श्व गायक एवं युवा दिलों की धड़कन राजा हसन और विनती सिंह अपने गीतों से समां बांधेंगे। स्टार नाइट को लेकर युवाओं में जबर्दस्त उत्साह है।
अमर उजाला एवं आकाश ग्रुप के साथ मिलकर स्टार नाइट का आयोजन कर रहा है। स्टार नाइट के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टार नाइट की धड़कन राजा हसन होंगे जिन्होंने साल 2007 के सारेगामापा चैलेंज में रनर अप रहकर मुल्क में सुर्खियां बटोरी थीं।
शास्त्रीय संगीत के साथ ही राजस्थानी लोकसंगीत में पारंगत राजा हसन ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और हिंदी फिल्मों में एक से बढ़कर एक हिट गीत दिए।

वल्लाह रे वल्लाह (तीस मार खां), धुन लगी (जय वीरू), आगरे का घाघरा, शरगोशियां (सदियां), बचना ऐ हसीनों (लक्की ब्वॉय), बिल्लो रानी (मी मामू एंड 7), रहिमन इश्क का धागा रे-पानी को तरसते (वेल डन अब्बा), खुदाया (शंघाई) और मौला (ड्रीम्ज अनलिमिटेड) जैसे गीतों ने राजा हसन को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचाया है।
कार्यक्रम में स्टार वॉयस आफ इंडिया फेम विनती सिंह भी अपने सुर बिखेरेंगी।
कार्यक्रम में स्टार वॉयस आफ इंडिया फेम विनती सिंह भी अपने सुर बिखेरेंगी।