फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aloknath is only 9 year older then salman

सलमान से बस 9 साल ही बड़े थे उनके बाबूजी!

Wed, 18 Mar 2015 12:36 PM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:36 PM IST
विज्ञापन
aloknath is only 9 year older then salman

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सलमान खान के पूज्यनीय बाबूजी जिन्होंने पर्दे पर उनके पिता से लेकर ससुर तक का किरदार निभाया उम्र में सल्लू से महज नौ साल ही बड़े हैं। इस शख्स के बाबूजी से जगत बाबूजी बनने का सफर असल में सलमान खान की ही देन है।

विज्ञापन


पर्दे पर सलमान और बाबूजी की जोड़ी तो खूब छाई ही साथ ही छा गया इस बाबूजी का नाम जगत बाबूजी के रूप में हर जुबान पर। इन बाबूजी को खूब सम्मान भी मिला और खूब मजाक भी उड़ा।
विज्ञापन


ये शख्स बाबूजी की इमेज में ऐसा लिपटा कि फिर कभी इससे पीछा नहीं छुड़ा पाया। आज भी बाबूजी बोलते ही लोगों के जेहन में बस इस शख्स का ही नाम कौंध जाता है। आप भी जानिए आखिर सलमान के ऐसे कौन से बाबूजी थे जो बाद में जगत बाबूजी बन गए। और आज तक बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मैंने प्यार किया से शुरू हुआ सिलसिला

aloknath is only 9 year older then salman

90 के दशक की सुपरडुपर लव स्टोरी 'मैंने प्यार किया' को आज तक कोई नहीं भूल पाया है। सिने इतिहास की बेमिसाल प्रेम कहानियों में इस फिल्म का नाम सबसे पहले आता है।

फिल्म से सलमान खान जैसे सुपरस्टार के रूप में एक सितारा मिल गया। तो इसके साथ ही जन्म हुआ बाबूजी के किरदार का। जिसे पर्दे पर निभाया था आलोकनाथ ने। आलोकनाथ तब टीवी धारावाहिकों में ज्यादा नजर आते थे।

जिनको एक संजीदा कलाकार के तौर पर पहचाना जाता था। 'मैंने प्यार किया ' जब रिलीज हुई तब पर्दे पर भाग्यश्री का पिता बने आलोकनाथ फिल्म के हीरो सलमान खान से महज नौ साल ही बड़े थे।

फिल्म में सलमान भी उनको बाबूजी कहकर ही संबोधित करते थे। इसके बाद तो यह सिलसिला ऐसा चला कि आलोकनाथ को हर फिल्म में बाबूजी का ही किरदार मिलने लगा। फिल्मों में वह या तो हीरो के या फिर हीरोइन के पिता बनते।

राजश्री की कई फिल्मों में बने सलमान के बाबूजी

aloknath is only 9 year older then salman

राजश्री बैनर और सलमान खान का साथ पर्दे पर हमेशा ही धमाल मचाता रहा है। फिर चाहे वह मैंने प्यार किया हो या हम आपके हैं कौन। हम साथ साथ हैं का नाम भी नहीं भूल सकते।

इन सब फिल्मों में कहीं न कहीं आलोकनाथ हमेशा से चारित्रिक भूमिका में आते रहे। लेकिन उनका किरदार बाबूजी से आगे नहीं बढ़ पाया। सलमान के यह बाबूजी राजश्री की फिल्म विवाह में भी बाबूजी ही रहे।

हालांकि इस फिल्म में सलमान नहीं थे। मैंने प्यार किया को आज 25 साल से भी ज्यादा का समय बीत गया लेकिन बाबूजी,बाबूजी ही रहे। अब राजश्री की फिल्म प्रेम रतन धन पायौ जिसमें सलमान और सोनम मुख्य भूमिका में हैं में भी आलोक नाथ बाबूजी का ही किरदार करते दिखेंगे।
 

और बाबूजी बन गए जगत बाबूजी

aloknath is only 9 year older then salman

फिल्मों में ही नहीं धारावाहिकों में भी आलोकनाथ बाबूजी के किरदार में ही सिमटे रहे। उनसे उम्र में कुछ ही छोटे सलमान जहां बॉलीवुड के सुपरहिट हीरो बन पर्दे पर हीरोइनों से रोमांस करते रहे तो वहीं आलोक बस हीरोइनों के पिता बन ही पर्दे पर संतोष करते रहे।

जबकि उम्र की बात करें तो सलमान, अक्की और सैफ की उम्र का अंतर भी तकरीबन यही होगा। लेकिन यह सब हीरो हैं और आलोकनाथ जगत पिता। सोशल मीडिया पर आलोकनाथ के कई जोक भी बने जिसमें उनको जगत बाबूजी का खिताब दिया गया।

अब आलोक को फिल्में भले ही मिलती रहीं लेकिन शायद केवल जगत बाबूजी बनने का मुकाम तो वह भी नहीं चाहते होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed