फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Allu Arjun film Pushpa to release in Hindi on December 17

Pushpa: 17 दिसंबर को रिलीज हो रही अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा, सामने आया नया पोस्टर

Fri, 03 Dec 2021 02:47 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
Allu Arjun film Pushpa to release in Hindi on December 17
फिल्म पुष्पा रिलीज डेट - फोटो : twitter

साउथ के सुपर स्टार 'अल्लू अर्जुन' अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इस समय उनकी नई फिल्म 'पुष्पा' चर्चा में है। अल्लू अर्जुन स्टारर ये फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। ये फिल्म तेलुगु भाषा में बनी है जो अब तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज होने को तैयार है। फैंस को काफी दिनों से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार था, जो अब पूरा होने को है। फिल्म पुष्पा का नया पोस्टर आ चुका है, जिसके बाद दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हैं। दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए 'पुष्पा द राइज' 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को मनीष शाह ने बनाया है और इसका निर्देशन सुकुमार अभिनीत ने किया है।

विज्ञापन


चंदन तस्करों के जीवन की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है फिल्म-
फिल्म पुष्पा की कहानी आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन डकैती के इर्द-गिर्द घूमती है। सुकुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म चंदन तस्करों के जीवन की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। ये एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी लेकिन इसमें रोमांस और इमोशंस भी देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन एक चंदन तस्कर की भूमिका में नजर आएंगे। कुल मिलाकर दर्शकों के लिए ये फिल्म देखना काफी दिलचस्प होगा। बताया गया था कि इस फिल्म को दो भागों में बनाया जाएगा। इस समय जो पोस्टर रिलीज हुआ है, उसके शीर्षक का नाम पुष्पा: द राइज' है।
विज्ञापन



पहली बार एक साथ नजर आएंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना-
फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन के अपोजिट अभिनेत्री रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। ऐसा पहली बार होगा जब ये दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना 'श्रीवल्ली' नाम की लड़की की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed