फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   allegation on actor kamal khan

एक्टर कमाल खान ने की ध्ानुष्ा की जाति पर टिप्पणी

Sat, 29 Jun 2013 04:19 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2013 04:19 PM IST
विज्ञापन
allegation on actor kamal khan

उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता कमाल आर खान पर दलित उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए गोमतीनगर थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि कमाल ने फिल्म 'रांझना' के रिव्यू में दो अनुसूचित जातियों के प्रति निंदनीय व आपराधिक टिप्पणी की है। एफआईआर दर्ज न होने पर अमिताभ ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गोमतीनगर थाने में दी गई तहरीर में अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि 20 जून 2013 को यू-ट्यूब पर लोड हुए 9:40 मिनट के वीडियो रिव्यू पर फिल्म के नायक धनुष के लिए अमर्यादित टिप्पणियाँ की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी यह टिप्पणी हाल ही रिलीज हुई फिल्म 'रांझणा' को लेकर थी। आनंद एल राय निर्देशित फिल्म 'रांझणा' में धनुष ने मुख्य भूमिका निभायी है।

इनमें दो अनुसूचित जातियों का घोर अपमान किया गया है। मुंबई के अंधेरी (वेस्ट) के महदा एसवीपी नगर निवासी कमाल आर खान की जातिसूचक टिप्पणी अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धारा 3(1)() के अंतर्गत अपराध है।

थाने में एफआईआर दर्ज न होने पर अमिताभ ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed