फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Did not reach to shabana azmi show

अंतिम वक्त में शबाना आजमी के शो को आलिया ने दिखाया ठेंगा

Wed, 08 Apr 2015 12:38 PM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
Alia Did not reach to shabana azmi show

शबाना आजमी के हालिया शो मिजवान में इंडस्ट्री के सुपरस्टारों ने अपने माता-पिता और बच्चों के साथ मिलकर रैम्प पर वॉक की। आलिया भट्ट को भी इस शो में अपनी माँ सोनी राजदान के साथ रैम्प पर चलना था। लेकिन आलिया रैम्प वॉक के लिए शो में पहुंची ही नहीं जिस से शो में अंतिम क्षण में बदलाव करना पड़ा।

विज्ञापन


एक सूत्र की माने तो, "इस शबाना आजमी के चैरिटी शो के लिए बहुत से बॉलीवुड सितारों ने रैम्प वॉक किया। लेकिन आलिया भट्ट जो अपनी माँ सोनी राजदान के साथ रैम्प पर वॉक करने वाली थी वह कहीं नजर नहीं आई, जिसके चलते आयोजकों को कार्यक्रम में अंतिम क्षण में बदलाव करना पड़ा। यहाँ तक कि आलिया के कॉस्ट्यूम भी तैयार थे।"

विज्ञापन

शबाना की संस्‍था ने ट्विट करके दी जानकारी

Alia Did not reach to shabana azmi show

​आलिया का इस इवेंट में आना भी पहले से ही तय था जिसके लिए ​मिजवान वेलफेयर सोसायटी​ ने ट्वीट कर जानकारी भी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, "अब आलिया भी मिजवान 2015 ​की इस​ परंपरा को अपनी खूबसूरत माँ सोनी राजदान के साथ मिलकर आगे बढ़ाएंगी।"

​वहीं एक और सूत्र ने आलिया के न आने का कारण बताते हुए कहा है, "उन्होंने कुछ ही दिनों पहले ही पंजाब में अपनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग पूरी की है, और उसके बाद उनके पास एक जरुरी काम आ गया और उन्हें यह कार्यक्रम छोड़ना पड़ा। वह इस कार्यक्रम में आना चाहती थी।"

अर्जुन कपूर भी नहीं पहुंचे शो में

Alia Did not reach to shabana azmi show

​हालाँकि आलिया से तो इस बारे में बात नहीं हो पाई है। वहीं सिर्फ आलिया ही नहीं थी जो इस शो में नहीं आई बल्कि अर्जुन कपूर ने भी ऐसा ही कुछ किया वह अपने पिता अर्जुन कपूर के साथ रैम्प पर चलने वाले थे लेकिन वह भी नहीं आए।

​अर्जुन कपूर के वक्ता ने इसका कारण बताते हुए कहा, "इस दिन उन्हें कहीं जाना था और उसकी तारीख नहीं बदली जा सकती थी। शबाना आजमी इन दोनों को शो में एक साथ देखने की बहुत इच्छुक थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed