फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt starrer film Raazi new promo released

पाकिस्तानी जासूस बनने के लिए क्या क्या करना पड़ रहा आलिया को, वीडियो में दिखा सबूत

Thu, 10 May 2018 01:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 10 May 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt starrer film Raazi new promo released
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'राजी' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस फिल्म में आलिया एक भारतीय जासूस का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के अब तक तीन गाने भी रिलीज हो चुके हैं जिसे दर्शकों और आलिया भट्ट के फैंस का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब फिल्म का एक प्रोमो रिलीज हुआ है जिसे सोशल मीडिया पर दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


'राजी' में आलिया भट्ट भारतीय जासूस बनकर पाकिस्तान की जासूसी करती नजर आएंगी। इसके लिए वह पाकिस्तान के आर्मी ऑफिसर (विक्की कौशल) से शादी तक कर लेती हैं। इस प्रोमो में पाकिस्तान पहुंचने से पहले आलिया को वीडियोग्राफी की जरिए वहां की फैसली से परिचित होते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन

Alia Bhatt starrer film Raazi new promo released
फिल्म के इस प्रोमो वीडियो को राजी के प्रोड्यूसर करण जौहर ने ट्विटर पर शेयर किया है। हाल ही में रिलीज हुए 'राजी' के तीन गानों को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के सभी गाने गुलजार ने लिखे हैं। आपको बता दें कि 'राजी' की कहानी हरिंदर एस सिक्का की किताब 'कॉलिंग सिक्का' से प्रेरित है।
 
इस फिल्म में आलिया एक ऐसे जासूस के किरदार में हैं, जिसका पिता उसकी शादी एक पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर यानि विक्की कौशल से सिर्फ इसलिए कर देता है ताकि वह भारत की आंख और कान बनकर पाकिस्तान की जासूसी कर सकें और देश की रक्षा कर सकें। फिल्म 'राजी' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। यह फिल्म 11 मई को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed