आलिया की 'राजी' बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म, 100 करोड़ रुपए कमाकर तोड़े कई रिकॉर्ड
तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि आलिया भट्ट की 'राजी' दूसरी ऐसी महिला केंद्रित फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ते हुए 100 करोड़ की कमाई की है। इससे पहले 3 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं कंगना रनौत की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' इस क्लब में शामिल हुई थी।
#Raazi is the second heroine-centric film to cross ₹ 100 cr mark, after #TanuWedsManuReturns... However, #TWMR was a franchise, so it had a huge advantage... #Raazi is the first one to achieve the milestone without the tag of a franchise or commercial trappings... India biz.
विज्ञापन विज्ञापन— taran adarsh (@taran_adarsh) May 28, 2018
हालांकि 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' फ्रेन्चाइजी थी। तनु वेड्स मनु ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इसलिए दर्शकों का 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के लिए क्रेज लाजमी था। 'राजी' बिना किसी फ्रेन्चाइजी के टैग के ही सफलता के झंडे गाड़ रही है। बता दें कि राजी को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। राजी में आलिया के साथ विक्की कौशल भी हैं।
आलिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की बात करें तो पहले नम्बर पर आती है बद्रीनाथ की दुल्हनिया। इस फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन भी थे। फिल्म ने 116.68 करोड़ की कमाई की थी। 'राजी' के कलेक्शन को देखते हुए ऐसा लगता है कि अब यह फिल्म आलिया के अब तक के करियर की सबसे हिट फिल्म में पहले नम्बर पर शामिल हो जाएगी।Alia Bhatt and ₹ 100 cr Club...
Note: Lifetime biz#2States ₹ 102.13 cr#BKD ₹ 116.68 cr#Raazi ₹ 102.50 cr [17 days; still running]#Raazi is expected to emerge the highest grosser of Alia Bhatt, surpassing *lifetime biz* of #2States and #BKD.
India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) May 28, 2018
'राजी' महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में हैं। 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म को रिव्यू में 4 स्टार दिए गए थे।