एक और चुंबन की तरफ बढ़ीं आलिया भट्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हाइवे, 2 स्टेट्स और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां फिल्मों में काम किया है। हाइवे को छोड़कर आलिया की हर फिल्म की चर्चा उनके रोमांस और रोमांटिक दृश्यों को लेकर रही है।
रोमांस के साथ उनके लिपलॉक सीन सुर्खियों में रहे। आलिया को किस सीन की वजह से किस कदर याद किया गया इसका अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि उन्हें किसर क्वीन कहा जाने लगा। इमरान हाशमी को ‘सीरियल किसर’ कहा गया तो आलिया को 'किसिंग क्वीन'।
अब शानदार में की मांग
आलिया जब से फिल्मों में आई हैं, तब से हर फिल्म में धड़ाधड़ किस दिए जा रही हैं। उनकी चार फिल्में अब तक रिलीज हुई हैं, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, 2 स्टेट्स और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां। सभी में आलिया ने लिप लॉक किए हैं। आलिया भट्ट अब जल्द ही शाहिद कपूर के साथ चुंबन करती दिखेंगी।
इस समय वे फिल्म 'शानदार' में शाहिद कपूर के साथ काम कर रही हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में एक लंबा किस आलिया और शाहिद के बीच फिल्माया गया है। फिल्म के निर्देशक विकास बहल भले ही इस बात को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।
चर्चाओं में आएगा यह किस सीन
दरअसल वे शाहिद और आलिया के बीच उम्र के अंतर को देखते हुए इस किस के बारे में कोई खुलासा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वे नहीं चाहते कि दोनों के बीच इसको लेकर कोई मनमुटाव हो। लेकिन 'किस' और 'गरमा-गरम' सीन वाली बात भला छुपती है क्या।
वहीं, सुना यह भी जा रहा है कि आलिया और शाहिद को यह किस सीन देने में कोई आपत्ति नहीं है। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि आलिया-शाहिद पर फिल्माया गया किसिंग सीन फिल्म का मुख्य आकर्षण साबित होगा।
चर्चाएं यह भी हैं कि आलिया भट्ट ने निर्देशक से इस सीन को फिल्म में डालने की मांग की थी। अब देखना यह है कि आलिया का यह टोटका इस फिल्म में कितनी जान डाल पाता है?