{"_id":"5b07b1794f1c1b916e8b47ff","slug":"alia-bhatt-film-raazi-box-office-collection-day-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ से बस एक कदम दूर है आलिया भट्ट की 'राजी', 14 दिन में फिल्म ने बनाए कई रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
100 करोड़ से बस एक कदम दूर है आलिया भट्ट की 'राजी', 14 दिन में फिल्म ने बनाए कई रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 25 May 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
raazi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं ऐसा कमाई को देखकर बिल्कुल भी नहीं लगता। फिल्म ने अब तक कुल 91.63 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। गुरुवार को फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म का नेक्स्ट टारगेट 100 करोड़ के आंकड़े को छूना भर रह गया है और जिस तरह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, उसे देखते हुए लगता है कि इस वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। इस शुक्रवार जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म परमाणु रिलीज हो गई है। जिसके बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल सकती है।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक पहले हफ्ते फिल्म ने 56.59 करोड़ रुपये बटोरे थे। दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ और शनिवार को 7.54 की जबरदस्त कमाई कर डाली। दूसरे रविवार फिल्म ने पहले दिन से भी ज्यादा कमाई करते हुए 9.45 करोड़ कमा डाले। वहीं सोमवार को फिल्म ने 3.70 करोड़ और मंगलवार को 3.30 करोड़ रुपये की कमाई की। बुधवार और गुरुवार को फिल्म ने 3.15 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर इस फिल्म ने 14 दिनों में 91.63करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन भारत से कर लिया है।
विज्ञापन
'राजी' महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में हैं। 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म को रिव्यू में 4 स्टार दिए गए थे।

#Raazi remains UNAFFECTED by new releases/holdover titles... Puts up SOLID NUMBERS in Week 2... Inches closer to ₹ 100 cr mark... [Week 2] Fri 4.75 cr, Sat 7.54 cr, Sun 9.45 cr, Mon 3.70 cr, Tue 3.30 cr, Wed 3.15 cr, Thu 3.15 cr. Total: ₹ 91.63 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 25, 2018