महेंद्र सिंह धोनी की बीवी बनेंगी आलिया भट्ट!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ' में आलिया भट्ट साक्षी धोनी का किरदार निभाएंगी। फिल्म में धोनी का किरदार जहां सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं वहीं सुरेश रैना का किरदार राम चरन तेजा निभा रहे हैं।
फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे ने बताया है कि धोनी की बीवी साक्षी के रोल के लिए आलिया भट्ट को फाइनल कर लिया गया है। आलिया 'हाई-वे' और '2 स्टेट्स' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से तारीफ बटोर चुकी हैं।
सुशांत और आलिया के अलावा इस फिल्म में राम चरन तेजा, फवाद खान, जॉन अब्राहम, गौतम गुलाटी और आफताब के भी काम करने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि फवाद को विराट, गौतम गुलाटी को जहीर और आफताब को जोगिंदर शर्मा का किरदार दिया गया है। वहीं जॉन अब्रहाम के किरदार को लेकर मामला साफ नहीं हुआ है।
विराट कोहली का किरदार निभाएगा पाकिस्तानी अभिनेता
चर्चित पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने ‘खूबसूरत’ की रिमेक के जरिए बॉलीवुड में अपनी पारी शुरु की थी, अब वह धोनी पर बनने वाली फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में विराट कोहली का किरदार निभाते नजर आएंगे। फवाद पाकिस्तान के चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं।
वे पाकिस्तानी टीवी कार्यक्रमों में यादगार अभिनय किया है जिनमें ‘हमसफर’ और ‘जिंदगी गुलजार है’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में फिल्म ‘खुदा के लिए’ से अपनी फिल्मी पारी शुरू की थी। यह फिल्म वर्ष 2007 में पाकिस्तान में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। बाद में वे फिल्म ‘अरमान’ में भी दिखे।
वैसे तो फवाद बॉलीवुड में नए हैं लेकिन पाकिस्तानी कार्यक्रमों और फिल्मों में अपने यादगार अभिनय के कारण वे भारत में भी चर्चित हो रहे हैं।