ये क्या! सिद्वार्थ की बहन बनने जा रही हैं आलिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये खबर आपको जरूर हैरान कर देगी कि आलिया और सिद्घार्थ अब भाई बहन बनने जा रहे हैं। रियल लाइफ में जहां आलिया भट्ट और सिद्घार्थ मल्होत्रा के डेटिंग करने की खबरें आ रही हैं वहीं एक चौकाने वाली खबर सामने आई है।
रील और रियल लाइफ का यह हॉट जोड़ा अब सिल्वर स्क्रीन पर एक नए ही अवतार में नजर आने वाला है। बताया जा रहा है कि एक बड़े बैनर तले बन रही फिल्म में यह दोनों कलाकार प्रेमी जोड़े का नहीं बल्कि भाई-बहन का किरदार निभाएंगे। फिल्म प्रेम त्रिकोण के साथ एक आधुनिक पारिवारिक फिल्म होगी।
गौरतलब है इससे पहले आलिया और सिद्घार्थ स्टूडेंट ऑफ ईयर में प्रेमी प्रेमिका का किरदार निभा चुके हैं। दोनों की यह डेब्यू मूवी सुपरहिट साबित हुई थी।
कपूर एंड सन्स में बनेंगे भाई बहन
सुनने में आ रहा है की शकुन बत्रा के निर्देशन में बनने वाली आगामी फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में आलिया भट्टऔर सिद्धार्थ मल्होत्रा भाई-बहन के किरदार में नजर आएँगे।
मजेदार बात यह है कि ये दोनों वास्तविक जीवन में एक दूसरे के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में सिद्धार्थ और आलिया के अलावा फवाद खान और अभिनेता ऋषि कपूर भी होंगे। फिल्म का निर्माण करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस तले किया जा रहा है।
करण ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "शकुन बत्रा निर्देशित 'कपूर एंड सन्स' में प्रेम त्रिकोण के साथ एक आधुनिक पारिवारिक फिल्म का समावेश है।" उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, "फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान, आलिया भट्ट व ऋषि कपूर हैं।"