फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ali Fazal ignores his girlfreind Richa Chadha as they head for dinner with Death on Nile team

Death on the Nile: 'डेथ ऑन नील' टीम के साथ डिनर पर गए अली फज़ल, गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा को कर दिया नजरअंदाज

Sun, 20 Feb 2022 04:46 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 20 Feb 2022 04:46 PM IST
सार

ऋचा सीढ़ियों पर खड़ी होकर इंतजार कर रही हैं लेकिन अली फजल बाहर निकलते समय उन्हें नोटिस ही नहीं करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।  
 

विज्ञापन
Ali Fazal ignores his girlfreind Richa Chadha as they head for dinner with Death on Nile team
अली फजल ऋचा चड्ढा - फोटो : instagram

विस्तार

मिर्जापुर फेम एक्टर अली फजल और फुकरे गर्ल ऋचा चड्ढा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लंबे समय से दोनों अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। अब अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो तब का है जब वह 'डेथ ऑन नील' टीम के साथ डिनर पर जाने के लिए तैयार हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋचा सीढ़ियों पर खड़ी होकर इंतजार कर रही हैं लेकिन अली फजल बाहर निकलते समय उन्हें नोटिस ही नहीं करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।  

विज्ञापन

अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम से जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि तैयार होकर डिनर पर जाने के लिए बाहर निकलते दिख रहे हैं, और ऋचा चड्ढा सीढ़ी पर उनका इंतजार कर रही हैं ताकि दोनों साथ में निकल सकें लेकिन अली फजल गलती से उन्हें नोटिस ही नहीं करते हैं और सीढ़ियों से नीचे उतर जाते हैं। अली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ब्रिटिश संग्रहालय में स्पेशल डिनर के लिए हमारे रास्ते में, कलाकारों के साथ। उन्होंने आगे कहा, सिंदबाद फ्गुरा इस छोटे से अंतराल के लिए धन्यवाद! डेथ ऑन द नील इस सप्ताह के अंत में दुनिया भर में सफलतापूर्वक अपनी जर्नी जारी रखे हुए है। इसे देखें !

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें की अली फजल हॉलीवुड फिल्म डेथ ऑन दा नील में नजर आए हैं। बता दें कि इस फिल्म में एक्ट्रेस गैल गैडट, एक्ट्रेस एमा मैकी, ब्लैक पैंथर फेम लिटिशिया राइट जैसे कलाकर फिल्म की मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी मिस्त्री की नील नदी पर चल रहे क्रूज के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिस पर एक मर्डर हो जाता है। फिल्म में अली फजल एक सस्पेक्ट के रोल मे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed