Ali Abbas Zafar: अली अब्बास जफर के घर गूंजीं बेटी की किलकारियां, पोस्ट साझा कर फैंस को दी खुशखबरी
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर अली अब्बास जफर और उनकी पत्नी एलिसिया जफर की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, ये कपल एक प्यारी बच्ची का माता-पिता बना है।
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अली अब्बास जफर के घर किलकारियां गूंजीं हैं। अली अब्बास की पत्नी एलिसिया जफर ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशी को फैंस के साथा साझा किया है। बता दें कि अली अब्बास और एलिसिया ने साल 2021 में शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही दोनों पेरेन्ट्स बन गए हैं।
इस खास मौके पर अली अब्बास ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा- 'एलिसिया और मैंने अपनी जर्नी प्यार के साथ शुरू की जो सीमाओं, रंग और जाति से परे है। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हम एक-दूसरे को मिले और शादी की। अब लगभग दो साल बाद हम अपनी जिंदगी में सुंदर गिफ्ट के साथ हमें अल्लाह का आशीर्वाद देने के लिए आभारी हैं। वह 24 सितंबर की मिडनाइट 12:25 बजे हमारी जिंदगी में आई। कृपया खुशी का स्वागत करें। अलीजा जहरा जफर'।
Ali Alicia Alija #Aliverse ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/XWDs1VMNcF
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) September 25, 2022
बता दें कि अली अब्बास जफर ने एलीसिया से देहरादून में साल 2021 में बेहद सादगी से शादी की थी। इस शादी में मीडिया की चकाचौंध बिल्कुल भी नहीं थी। दोनों ने एक-दूसरे को करीब तीन साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म टाइगर जिंदा है के सेट पर हुई थी।
Salman Khan: सिनेमाघरों में एकबार फिर धमाल मचाएंगे सलमान खान और अली अब्बास, नई फिल्म के लिए मिलाया हाथ
अली अब्बास के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में खबर आई है कि वह सलमान खान के साथ बहुत जल्द एक एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही में ओटीटी पर उनकी फिल्म जोगी रिलीज हुई है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल, अली अब्बास जफर फिल्म 'ब्लडी डैडी' और फिल्म 'बड़े मियां और छोटे मियां' में व्यस्त हैं।