फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshaye Khanna as Rehman Dakait In Dhurandhar Movie being praised For His role Ranveer Singh Aditya Dhar

Dhurandhar: रहमान डकैत बन महफिल लूट ले गए अक्षय खन्ना; सोशल मीडिया पर लगी तारीफों की झड़ी

Sat, 06 Dec 2025 11:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 06 Dec 2025 11:22 AM IST
सार

Akshaye Khanna In Dhurandhar: फिल्म 'धुरंधर' शुक्रवार को सिनेमाघरों में सज चुकी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कई धुरंधर हैं। अपने काम से अक्षय खन्ना ने हैरान कर दिया है। नेटिजन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Akshaye Khanna as Rehman Dakait In Dhurandhar Movie being praised For His role Ranveer Singh Aditya Dhar
'धुरंधर' में अक्षय खन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धुआं-धुआं कर दिया है। सच्ची घटना से प्रेरित इस फिल्म की जमकर तारीफ हो रही हैं। फिल्म के टीजर और ट्रेलर रिलीज के वक्त ही रणवीर सिंह से लेकर आर. माधवन के लुक पर खूब चर्चा हुई। अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है और दर्शक इसे देख रहे हैं तो यह उम्मीदों पर खरी साबित हुई है। सबसे ज्यादा ध्यान अक्षय खन्ना ने आकर्षित किया है। सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों की मानो बाढ़ आ गई है।

विज्ञापन

 

Akshaye Khanna as Rehman Dakait In Dhurandhar Movie being praised For His role Ranveer Singh Aditya Dhar
'धुरंधर' में अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

रहमान डकैत के किरदार में डूब गए अक्षय
इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने लयारी के माफिया रहमान डकैत का रोल अदा किया है। उन्होंने इस किरदार को इतनी खूबसूरत से निभाया है कि एक पल के लिए दर्शक भूल ही जाते हैं मानो ये अक्षय खन्ना हैं। साथ ही उनका लुक भी दमदार है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना की अदाकारी का ही कमाल है कि फिलहाल सोशल मीडिया पर उनके नाम की चर्चा हो रही है और उन्हें खूब सर्च किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshaye Khanna as Rehman Dakait In Dhurandhar Movie being praised For His role Ranveer Singh Aditya Dhar
'धुरंधर' में अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में शामिल हुए अक्षय खन्ना
इस साल फरवरी में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का रोल निभाकर तारीफें लूटी थीं। मगर, वह तो सिर्फ झांकी थी, असली रंग तो उन्होंने 'धुरंधर' में जमाया है। फिल्म में उन्हें स्क्रीन स्पेस भी काफी अच्छा मिला है, तो वे खूब लाइमलाइट लूट ले गए हैं। आलम ये हो गया है कि अक्षय दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। संगीतकार और यूट्यूबर यशराज मुखाटे ने भी अक्षय खन्ना के काम की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है, 'अक्षय खन्ना ने 'धुरंधर' में जो आग लगाई है, मजा आ गया'।


 

विज्ञापन

Akshaye Khanna as Rehman Dakait In Dhurandhar Movie being praised For His role Ranveer Singh Aditya Dhar
'धुरंधर' में अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर बोले- 'अगर इनके पिता आज होते तो कितना गर्व महसूस करते'
यूजर लिख रहे हैं, 'अक्षय खन्ना को अधिक वक्त तक स्क्रीन पर देखना चाहते थे। उन्होंने 'धुरंधर' में कमाल की अदाकारी की है'। कुछ यूजर्स अक्षय के फिल्म 'छावा' वाले लुक और 'धुरंधर' वाले लुक को पोस्ट करके लिख रहे हैं, 'शुरुआत ही अंत है। अंत ही शुरुआत है'। एक यूजर ने लिखा, 'अगर अक्षय के दिवंगत पिता आज उनकी यह परफॉर्मेंस देखते तो गर्व महसूस करते'। एक यूजर ने लिखा है, 'फिल्म में अक्षय तो रणवीर सिंह पर भी भारी पड़े हैं'।
 


 
 
 

कौन था रहमान डकैत?
रहमान डकैत का यह किरदार रियल लाइफ गैंगस्टर से प्रेरित है। रहमान डकैत पाकिस्तानी गैंगस्टर था। वह कराची के लयारी इलाके का रिहायशी था, जिसका असली नाम सरदार अब्दुल रहमान बलूच था। उसने पीपुल्स अमन कमेटी का गठन किया था। बात करें फिल्म 'धुरंधर' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की तो ओपनिंग डे पर इसने 27 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed