फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar will come with his film Rowdy Rathore Sequel Rowdy Rathore 2

‘राउडी राठौर’ का सीक्वल लेकर आ रहे हैं अक्षय कुमार, फिल्म की कहानी कंप्लीट

Mon, 28 May 2018 12:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 28 May 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar will come with his film Rowdy Rathore Sequel Rowdy Rathore 2
अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'गोल्ड' में नजर आने वाली हैं तो वहीं इन दिनों 'केसरिया' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इस बीच अक्षय की फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा साल 2012 में आई उनकी फिल्म ‘राउडी राठौर’ से जुड़ा है। जी हां खबरों की मानें तो जल्द ही अक्षय कुमार की ‘राउडी राठौर’ का सीक्वल आने वाला है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ‘राउडी राठौर’ के सीक्वल की कहानी पूरी हो चुकी है। इस बात की जानकारी फिल्म के को-प्रोड्यूसर शबीना खान ने दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी को पूरा कर लिया गया है। बस फिल्म के को-प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली की स्वीकृति लेनी बाकी है। पता हो कि साल 2012 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘राउडी राठौर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। वहीं जब से अक्षय के फैंस को यह पता चला है कि ‘राउडी राठौर’ का सीक्वल आने वाला है तब से उनके बीच फिल्म को लेकर एक्साइमेंट बढ़ गई है।  
विज्ञापन


बात करें अक्षय कुमार की आखिरी फिल्म की तो वह आखिरी बार फिल्म 'पैडमैन' में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। फिल्म 'पैडमैन' साल 2018 में अब तक के सबसे ज्यादा रुपए कमाने वाली पांचवी फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed