फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar will be seen in web series and twinkle anger

अक्षय कुमार को अब वेब सीरीज से आस, शरीर में आग लगाकर पहुंचे स्टेज पर, ट्विंकल खन्ना भड़कीं

Tue, 05 Mar 2019 09:33 PM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका भल्ला Updated Tue, 05 Mar 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar will be seen in web series and twinkle anger
bollywood

खिलाड़ी अक्षय कुमार आखिर क्यों नए एक्टर्स पर भारी हैं इसका एक उदाहरण उन्होंने फिर दे दिया है। अमेजन प्राइम वीडियो के एक इवेंट में अक्षय ने खुद को आग के हवाले कर रैम्प पर खतरनाक स्टंट कर दिखाया। अक्षय के कपड़ों पर लगी आग को देखकर थोड़ी देर के लिए उनके फैन्स की सांसें थम गई थीं। आपको बता दें अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया ने सुपरस्टार खिलाड़ी अक्षय कुमार को लेकर अगली वेब सीरीज 'द एंड' के लिए अपना लीड एक्टर एनाउंस कर दिया है। एक्शन थ्रिलर मूवी 'द एंड' से अक्षय वेब सीरीज में डेब्यू कर रहे हैं। इस वेब सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो और अबेंडेंशिया एंटरटेनमेंट बना रहा है। हाल ही में दोनों ने थ्रिलर वेब सीरीज 'ब्रीथ' बनाई है जिसमें आर माधवन और अमित साध लीड रोल में हैं। इसके अगले सीजन में अभिषेक बच्चन की अहम भूमिका होगी।

विज्ञापन

akshay kumar will be seen in web series and twinkle anger
bollywood

वेब सीरीज में एंट्री को लेकर कुमार ने कहा, 'मेरे बेटे आरव ने एक वेब सीरीज करने की ओर इशारा किया था। डिजिटल दुनिया ने मुझे उत्साहित किया और मुझे इस शो के साथ अपनी पहली शुरुआत करने की खुशी है। आरव ने मुझे सुझाव दिया था कि मैं अपना डिजिटल डेब्यू करूं क्योंकि यह युवा वर्ग को पसंद आ रहा है। डिजिटल के माध्यम से मैं कुछ और नया करना चाहता हूं और हमेशा नई तकनीक से जुड़ना चाहता हूं।'   
  

विज्ञापन
विज्ञापन

akshay kumar will be seen in web series and twinkle anger
bollywood

अमेजन प्राइम वीडियो की भारत में रिलीज हुई वेब सीरीज में इनसाइड एज, ब्रीथ, मिर्जापुर, फोर मोर शॉट्स प्लीज और वेला राजा शामिल हैं। इसकी अगली सीरीज 'मेड इन हेवेन' है।  अमेजन ने हाल ही में पांच और वेब सीरीज बनाने की घोषणा की है। अमेजन की वेब सीरीज में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे (सैक्रेड गेम्स सीजन 2), इमरान हाशमी (बार्ड ऑफ ब्लड) और अर्जुन रामपाल (द फाइनल कॉल) शामिल हैं।

विज्ञापन

akshay kumar will be seen in web series and twinkle anger
akshay kumar and twinkle khanna

वहीं इस स्टंट पर बीवी ट्विंकल खन्ना उनपर भड़ गई हैं। ट्विटर पर गुस्सा जाहिर करते हुए ट्विंकस ने अक्षय को बड़ी धमकी दे डाली। दरअसल अक्षय अमेजन प्राइम वीडियो के एक ईवेंट में पहुंचे थे। यहां अक्षय ने खुद को आग के हवाले कर स्टेज पर खतरनाक स्टंट कर दिया। ट्विटर पर अक्षय की तस्वीरों को  देखते ही ट्विंकल गुस्से से आग बबूला हो गईं। ट्विंकल ने ट्विटर पर ही अक्षय को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- ''बकवास! इस तरह से मुझे पता चला कि आपने खुद को आग लगाने का फैसला किया है! घर आओ और मैं तुम्हें मारने जा रही हूं, भगवान मेरी मदद करो'



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed