फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar visit baps hindu mandir in abu dhabi know the details here

Akshay Kumar: दुबई में बन रहे हिंदू मंदिर को देखने पहुंचे अक्षय कुमार, निर्माण में अभिनेता ने रखी ईंट

Sun, 30 Apr 2023 05:25 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 30 Apr 2023 05:25 PM IST
सार

अक्षय कुमार, फिल्म निर्माता वासु भगनानी और बिजनेसमैन जितेन दोषी के साथ अबू धाबी स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर को देखने के लिए पहुंचे थे। वहां से अभिनेता की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

विज्ञापन
akshay kumar visit baps hindu mandir in abu dhabi know the details here
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार साल में  तीन से चार फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता की पिछले साल लगभग फिल्में फ्लॉप थीं। इस साल उनकी फिल्म सेल्फी रिलीज हुई थी, जिसमें वह पहली बार इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म ने भी कुछ खास झंडे नहीं गाड़े थे। अब हाल ही में अक्षय कुमार अबू धाबी स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर पहुंचे। संयुक्त अरब अमीरात के पहले पारंपरिक पत्थर के मंदिर की शानदार डिजाइन और मूर्तियों को देखकर अभिनेता चौंक गए। 

विज्ञापन


हिंदू मंदिर देखने पहुंचे अक्षय
अक्षय कुमार, फिल्म निर्माता वासु भगनानी और बिजनेसमैन जितेन दोषी के साथ अबू धाबी स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर को देखने के लिए पहुंचे थे। वहां से अभिनेता की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। मंदिर पहुंचने के बाद अक्षय का मंदिर के प्रमुख स्वामी ब्रह्मविहारीदास ने स्वागत किया। इसके बाद अभिनेता और अन्य लोगों को एक प्रदर्शनी दिखाई गई। जिसका नाम है ‘सद्भाव की नदियां’। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- The Kerala Story: केरल के CM ने 'द केरल स्टोरी' को बताया नफरत फैलाने वाली फिल्म, कहा- फर्जी है इसकी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति का जताया आभार
प्रदर्शनी देखने के बाद अक्षय और उनकी टीम ने एक प्रार्थना समारोह में पहुंची इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण में भी सहयोग किया। अभिनेता ने मंदिर के निर्माण में एक ईंट रखी। इसके बाद अभिनेता ने देवताओं के सात शिखरों में से किसी एक ने नीचे जब नक्काशी को देखा वह कारीगरी देखकर चौंक गए। इन सबके बाद अभिनेता और स्वामी ब्रह्मविहारीदास ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान का बहुत आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed