फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Twinkle daughter Nitara return from Maldives post vacation

Akshay Kumar Twinkle Khanna: परिवार के साथ मालदीव से वापस लौटे अक्षय कुमार, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

Sat, 01 Jan 2022 05:23 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 01 Jan 2022 05:23 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार परिवार के साथ मालदीव से वापस लौट आये हैं। अक्षय कुमार शनिवार को पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा के साथ मालदीव वेकेशन से वापस लौट आये हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar Twinkle daughter Nitara return from Maldives post vacation
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार परिवार के साथ मालदीव से वापस लौट आये हैं। अक्षय कुमार शनिवार को पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा के साथ मालदीव वेकेशन से वापस लौट आये हैं। एक निजी जेट से लौटने के बाद अक्षय कुमार को परिवार के साथ कलिना हवाई अड्डे पर देखा गया। एयरपोर्ट पर अक्षय को ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट में देखा गया। उन्होंने मैचिंग बैग कैरी किया था। जबकि ट्विंकल खन्ना ने स्ट्राइप्ड मल्टीकलर ड्रेस पहनी हुई थी और बेटी नितारा के साथ हाथ में हाथ डाले चल रही थीं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एक्टर अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना का जन्मदिन मनाने और नये साल का जश्न मनाने के लिए मालदीव गये थे। उन्होंने मालदीव से वापस भारत  लौटने से ठीक पहले अपने प्रशंसकों को एक वीडियो के जरिए नये साल की शुभकामनाएं दी थी। इस वीडियो में अक्षय कुमार 2022 के पहले दिन गायत्री मंत्र का जाप कर रहे थे।
विज्ञापन


उनका मुंह सूरज की तरफ और पीठ कैमरे की तरफ थी। उन्होंने समुद्र में अपनी कुटिया से सूर्योदय का आनंद लेते हुए और गायत्री मंत्र का पाठ करते हुए बेहद खूबसूरत वीडियो साझा किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, नया साल। मैं उठा और अपने पुराने दोस्त सूरज को नमस्कार किया और अपने 2022 की शुरुआत कोविड को छोड़कर सभी सकारात्मक चीजों के साथ की। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना। नववर्ष की शुभकामना! ट्विंकल खन्ना ने भी इससे पहले अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed