फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar takes a dig at Karan Johar

अक्षय ने करण जौहर पर किया ऐसा तंज सभी रह गए रंग सन्न

Fri, 12 Jun 2015 04:33 PM IST
Updated Fri, 12 Jun 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar takes a dig at Karan Johar

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'ब्रदर्स' के ट्रेलर लांच पर अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलीन फर्नाडिस और पूरी टीम मौजूद थी। इस मौके पर करण जौहर भी पहुंचे।

विज्ञापन


इस मौके पर अक्षय ने करण को देखकर कहा कि 'बॉंम्बे वेलवेट के कपड़े पहनकर आए हो इसका ये मतलब नहीं कि मैं' इतना कहकर अक्षय चुप हो गए लेकिन इतना सुनते ही वहां मौजूद लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन


दरअसल सभी समझ गए कि अक्षय का इशारा हाल ही में रिलीज हुई 'बॉम्बे वेलवेट' की तरफ है। 'बॉम्बे वेलवेट' बुरी तरह फ्लॉप रही थी। ऐसे में सभी की निगाहें करण की ओर हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बॉम्बे वेलवेट' का नाम लेकर 'जले पर नमक मत छिड़क'

Akshay Kumar takes a dig at Karan Johar

अक्षय कुमार के सवाल का करण जौहर ने भी जवाब कुछ ऐसे ही अंदाज में दिया, करण ने कहा कि 'तुम्हे किसी के जख्मों पर नमक नहीं छिड़कना चाहिए'।

करण का सीधा मतलब 'बॉम्बे वेलवेट' की असफलता से था। इस फिल्म में करण के लुक की काफी चर्चा थी। इस तरह की भी बातें की जा रही थी कि करण इस फिल्म के बाद इंडस्ट्री को नया मोगेंबो मिलने वाला है।

करण के जवाब पर ट्रेलर लांच पर मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके। करण और अक्षय की इस चुहल के बीच करण ने ये भी मान ही लिया कि 'बॉम्बे वेलवेट' उनके लिए एक जख्म है।

स्क्रिप्ट अच्छी हो तो फीस कम नहीं करनी चाहिए बल्कि

Akshay Kumar takes a dig at Karan Johar

मिड डे की खबर के अनुसार, अक्षय कुमार से इस दौरान सवाल किया गया कि यदि स्क्रिप्ट अच्छी हो तो क्या स्टार को अपनी फीस कम कर देनी चाहिए। इस पर अक्षय ने कहा कि स्क्रिप्ट अच्छी होने पर फीस कम नहीं करनी चाहिए।

अक्षय ने कहा कि स्क्रिप्ट अच्छी हो तो स्टार को खुद प्रोड्यूसर बन जाना चाहिए। क्योंकि अगर स्क्रिप्ट अच्छी है तो फिल्म की अच्छी कमाई की उम्मीदें बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed