फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar son aarav bhatia stopped by security at mumbai airport entry gate video goes viral on internet

Aarav Bhatia: अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया को मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने रोका, मांगे कागजात

Fri, 06 Jan 2023 12:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 06 Jan 2023 12:09 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया को मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने रोका और उनके सभी कागजात चेक करने के लिए एंट्री गेट पर काफी समय तक खड़ा रखा।

विज्ञापन
akshay kumar son aarav bhatia stopped by security at mumbai airport entry gate video goes viral on internet
अक्षय कुमार, आरव भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ उनका बेटा आरव भाटिया अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर वह चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार के बेटे आरव का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरव को सीआईएसएफ कर्मियों ने मुंबई के एयरपोर्ट पर रोक लिया। यह देख सभी फैंस हैरान रह गए। दरअसल, यह सब प्रोटोकॉल को फॉलो करने के कारण हुआ है। आरव को सिक्योरिटी ने रोका और उनके सभी डॉक्यूमेंट्स चेक करने के लिए एंट्री गेट पर काफी समय तक खड़ा रखा।

विज्ञापन

akshay kumar son aarav bhatia stopped by security at mumbai airport entry gate video goes viral on internet
आरव भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों को इसे देख हैरानी भी हुई, क्योंकि आमतौर पर सेलेब्रिटीज और उनके बच्चों को एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर इंतजार नहीं करना पड़ता है। उन्हें तुरंत ही वीआईपी एंट्री मिल जाती है, लेकिन अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया को गेट पर रोक लिया गया और उनसे डॉक्यूमेंट्स दिखाने को कहा गया।

Bhojpuri Singers: अश्लील गाना गाने पर ट्रोल हुए ये भोजपुरी गायक, पुलिस थाने तक पहुंच गया था एक का केस

विज्ञापन
विज्ञापन

akshay kumar son aarav bhatia stopped by security at mumbai airport entry gate video goes viral on internet
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

आरव को जैसे ही एंट्री गेट पर रोका गया तो उनके साथ चल रहे स्टाफ डॉक्यूमेंट्स दिखाने के लिए तुरंत सिक्योरिटी के सामने पहुंच गए। इस इस दौरान आरव को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जब तक सीआईएसएफ कर्मियों की चैकिंग पूरी नहीं हुई, तब तक आरव को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

Yamini Singh: पवन सिंह पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोपों से पलटीं यामिनी सिंह, कहा- गलत तरीके से...

विज्ञापन

akshay kumar son aarav bhatia stopped by security at mumbai airport entry gate video goes viral on internet
आरव भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

आरव के लुक की बात करें तो एयरपोर्ट पर वह काफी हैंडसम लग रहे थे। आरव ने बैगी डेनिम पैंट के साथ गहरे नीले रंग की फुल-स्लीव वाली शर्ट पहन रखी थी। साथ ही वह अपने हाथ में जैकेट पकड़े हुए नजर आए। उन्होंने मास्क भी लगा रखा था। इन दिनों आरव भाटिया यूके में पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि, वह कौन सा कोर्स कर रहे हैं, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Pawan Singh: तीन अफेयर और दो शादियों के बाद भी तन्हा हैं पवन सिंह? लग चुके हैं कई आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed