फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar shares new look from OMG 2 Teaser Release Date Netizens says Please do not hurt Hindu sentiments

Akshay Kumar: माथे पर भस्म...गले में रुद्राक्ष माला, जटाधारी बने नजर आए अक्षय, यूजर्स ने दी यह प्रतिक्रिया

Sun, 09 Jul 2023 01:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 09 Jul 2023 01:37 PM IST
सार

अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह भगवान शिव के लुक में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar shares new look from OMG 2 Teaser Release Date Netizens says Please do not hurt Hindu sentiments
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सावन का पवित्र महीना चल रहा है, वह माह जब भगवान शिव की पूजा-आराधना होती है। हर तरफ भोले बाबा का नाम गूंज रहा है। इस बीच बॉलीवुड की एक फिल्म भी जबर्दस्त चर्चा हैं। इस फिल्म का नाम है 'ओह माय गॉड 2', जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे। जल्द ही इस फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है और इस फिल्म से अक्षय कुमार का नया लुक सामने आया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन


शानदार लुक में आए नजर
अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह भगवान शिव बने नजर आ रहे हैं। उनका लुक इतना जबर्दस्त है कि यूजर्स तारीफ करते नहीं थक रहे। साथ ही वह अक्षय कुमार से यह अपील भी कर रहे हैं कि इस फिल्म में सनातन का मजाक नहीं उड़ना चाहिए। नए लुक में अक्षय कुमार माथे पर भस्म लगाए, गले में रुद्राक्ष माला पहने और जटाधारी बने नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

Huma Qureshi: 'हर फिल्म को अपने दर्शक मिल ही जाते हैं', बॉलीवुड में बढ़ते विवाद पर हुमा कुरैशी की दोटूक
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने किया अनुरोध
अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर इस फिल्म की टीजर रिलीज डेट का भी आधिकारिक एलान किया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म का टीजर 11 जुलाई को रिलीज होगा। बता दें कि इस टीजर पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'अक्षय कुमार आपके लिए बेहद सम्मान है, इस फिल्म में सनातन का मजाक नहीं बनना चाहिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उम्मीद है इस बार हमारे सनातन धर्म का मजाक न बने, नहीं तो भगवान शिव का रुद्र तांडव बड़ा भीषण होगा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लुक देखकर तो लग रहा है कि फिल्म हिट जाएगी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)



सनी देओल से होगा मुकाबला
बता दें कि अक्षय कुमार की यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा यामी गौतम भी नजर आएंगी। इसी दिन सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' भी रिलीज होने वाली है। अक्षय और सनी देओल के बीच बॉक्स ऑफिस पर महा भिड़ंत होने जा रही है।
Shahid Kapoor: पिता पंकज कपूर ने सुझाया था फिल्म 'जब वी मेट' का शीर्षक, वर्षों बाद शाहिद कपूर ने किया खुलासा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed