{"_id":"58c7cd474f1c1bb66032a55e","slug":"akshay-kumar-rajinikanth-s-2-0-satellite-rights-sold-for-110-crores","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले ही अक्षय की इस फिल्म ने कमाए रिकॉर्ड 110 करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले ही अक्षय की इस फिल्म ने कमाए रिकॉर्ड 110 करोड़
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Tue, 14 Mar 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
कुछ भी कहो लेकिन मानना पड़ेगा कि अक्षय कुमार आज सभी एक्टरों के लिए कांटे की टक्कर बने हुए हैं। एक तो पहले से ही सालभर में उनकी चार से पांच फिल्में आती हैं और अब उनकी फिल्में रिलीज से पहले भी कमाई के रिकॉर्ड बना रही हैं।
चौंक गए ना ? लेकिन ये सच है।
अक्षय कुमार की आने वाली एक फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 110 करोड़ की कमाई कर ली है। खबर है कि फिल्म के लिए क्रेज को देखते हुए एक टीवी नेटवर्क ने इसके तमिल, तेलुगू और हिंदी के सेटेलाइट राइट्स 110 करोड़ में खरीद लिए हैं। कहा जा रहा है कि इसकी वजह से फिल्म ने अपनी लागत का 30 प्रतिशत रिलीज से पहले ही वसूल कर लिया है।

Trending Videos
अक्षय कुमार की इस फिल्म से डरे सभी
akshay kumar
ये फिल्म है '2.0' जिसमें साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत लीड रोल में हैं। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार एक वैज्ञानिक के रोल में नजर आएंगे जो बाद में एक एक्सपैरिमेंट खराब होने की वजह से क्रोमैन बन जाता है। जब से ये फिल्म अनाउंस हुई है तभी से इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और सभी बेसब्री से इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बता दें कि ट्रेलर फिल्म की रिलीज से एक महीने पहले यानि सितंबर में आउट होगा।
'2.0' में रजनीकांत और अक्षय कुमार के अलावा एमी जैक्सन भी नजर आएंगी।
'2.0' में रजनीकांत और अक्षय कुमार के अलावा एमी जैक्सन भी नजर आएंगी।