फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar R Madhavan work together in C Sankaran Nair Biopic know details here

Akshay Kumar-R Madhavan: बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे अक्षय-माधवन, फिल्म के बारे में यहां जानें सबकुछ

Thu, 12 Jan 2023 10:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 12 Jan 2023 10:53 PM IST
सार

यह बायोपिक रघु पलट और उनकी पत्नी पुष्पा पलट द्वारा लिखित उपन्यास द केस दैट शूक द एम्पायर पर आधारित होगी। फिल्म में जलियांवाला बाग हत्याकांड की घटना के बाद की कहानी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
Akshay Kumar R Madhavan work together in C Sankaran Nair Biopic know details here
आर माधवन, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2022 आर माधवन के लिए काफी अच्छा साबित हुआ था। पिछले साल उनकी फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था। वहीं, अक्षय कुमार के लिए पिछला साल काफी बुरा गुजरा। बीते साल उनकी एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हुई। इस बीच खबर है कि यह दोनों सितारे जल्द ही एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार और माधवन जल्द ही सी शंकरन नायर की बायोपिक में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। यह एक कोर्टरूम ड्रामा होगी, जिसकी कहानी को 1920 से 1930 के बीच बुना जाएगा। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Pathaan Climax: क्या 'पठान' की पीठ में छुरा घोपेंगी दीपिका? फैंस का दावा- जॉन नहीं, अभिनेत्री होंगी मेन विलेन
विज्ञापन

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि इस फिल्म माधवन एक वकील के किरदार में दिखेंगे। सूत्र ने बताया, ''आर माधवन हमेशा अच्छे कंटेंट और किरदार वाले फिल्मों का चुनाव करते हैं। जब उन्होंने सी शंकरन नायर की बायोपिक की पटकथा सुनी तो वह अचंभित रह गए और उन्होंने फिल्म में शामिल होने का फैसला कर लिया।'' 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sanjay Dutt: इलाज से क्यों खौफजदा थे संजय दत्त? पढ़ें 'मुन्ना भाई' की जुबानी, कैंसर से जंग जीतने की कहानी

बता दें कि यह बायोपिक रघु पलट और उनकी पत्नी पुष्पा पलट द्वारा लिखित उपन्यास, द केस दैट शूक द एम्पायर पर आधारित होगी। फिल्म में जलियांवाला बाग हत्याकांड की घटना  के बाद की कहानी दिखाई जाएगी जब सी शंकरन नायर ने भीषण घटना की सच्चाई का पता लगाने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी कर रहे हैं। वहीं, इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन और लियो मीडिया कलेक्टिव  साथ मिलकर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed