फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Jacqueline Fernandez movie Ram Setu trailer will be out on 11 October

Ram Setu: इस दिन रिलीज होगा 'रामसेतु' का ट्रेलर, खुद अक्षय कुमार ने साझा की जानकारी

Wed, 05 Oct 2022 07:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Oct 2022 07:16 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Jacqueline Fernandez movie Ram Setu trailer will be out on 11 October
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामसेतु' को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भारूचा भी अहम रोल में नजर आएंगी। अक्षय कुमार इस फिल्म में आर्कियोलॉजिस्ट के रूप में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे खूब पसंद किया गया। अब फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि फैंस का यह इंतजार जल्द पूरा होने वाला है। ट्रेलर रिलीज की तारीख तय कर दी गई है। खुद अक्षय कुमार ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट
अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें अक्षय ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। यह इस फिल्म में उनका लुक है। तस्वीर में अक्षय कुमार को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे उन्हें किसी चीज की तलाश है। इस फिल्म में उनका लुक बाकी फिल्मों से काफी अलग है। उनका हेयरस्टाइल भी बिल्कुल अलग है। इस पोस्ट के साथ ही अक्षय कुमार ने ट्रेलर लॉन्चिंग की डेट का भी खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन लॉन्च होगा ट्रेलर
अक्षय कुमार ने पोस्ट के साथ एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'आप सभी ने राम सेतु के टीजर को बेशुमार प्यार दिया, हम इसके लिए शुक्रगुजार हैं। आप जिस बेसब्री और प्यार से अब इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, वह हमें और कठिन मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रहा है।' अक्षय कुमार ने आगे लिखा, 'ट्रेलर लॉन्च कब होगा, इस सवाल का जवाब मिल गया है। 11 अक्तूबर 2022 को राम सेतु का ट्रेलर आउट होगा। 'रामसेतु' की दुनिया में गोता लगाने के लिए तैयार रहिए।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन

दीपावली पर आएगी फिल्म
आपको बता दें कि 'रामसेतु' 24 अक्तूबर 2022 को दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। वहीं, अरुणा भाटिया, लाइका प्रोडक्शंस और विक्रम मल्होत्रा द्वारा संयुक्त रूप से इसे प्रोड्यूस किया गया है। आपको बता दें कि इस साल अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और  'रक्षाबंधन' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मगर, कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। इसके अलावा ओटीटी पर भी अक्षय की एक फिल्म 'कठपुतली' रिलीज हुई, लेकिन उसका भी खास जादू नहीं चला। देखना दिलचस्प होगा अक्षय की यह फिल्म क्या कमाल दिखाती है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में साजिद को देख इस एक्ट्रेस ने छोड़ी इंडस्ट्री, कहा- ऐसी जगह काम नहीं करना जहां...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed