{"_id":"6135e2d12e9eaf5e82433915","slug":"akshay-kumar-flies-back-from-uk-as-his-mother-is-critical-and-in-icu-in-mumbai-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणा भाटिया: अभिनेता अक्षय कुमार की मां की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरुणा भाटिया: अभिनेता अक्षय कुमार की मां की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती
Mon, 06 Sep 2021 03:23 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 06 Sep 2021 03:23 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। अभिनेता अक्षय कुमार अपनी मां को देखने के लिए ब्रिटेन से मुंबई वापस पहुंच गये हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। अभिनेता अक्षय कुमार अपनी मां को देखने के लिए ब्रिटेन से मुंबई वापस पहुंच गये हैं। अक्षय कुमार सोमवार तड़के ही अपनी बीमार मां अरुणा भाटिया को देखने के लिए ब्रिटेन से वापस लौटे हैं।
विज्ञापन
हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती हैं अक्षय की मां
बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट हैं। ऐसे में अक्षय कुमार यूके से अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग को बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौट आये हैं। बता दें कि अक्षय को अपनी मां से बेहद लगाव है। इसलिए ही उन्होंने उनके अस्वस्थ होने पर शूटिंग बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौटने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
अभिनेता अक्षय कुमार पिछले कुछ हफ्तों से यूके में अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार अपनी मां के साथ रहने के लिए वापस लौटे हैं। उन्होंने निर्माताओं से उन दृश्यों की शूटिंग जारी रखने के लिए कहा है, जिनमें उनकी उपस्थिति की आवश्यकता नहीं है। आपको बता दें कि अरुणा भाटिया की उम्र 77 साल के करीब है और कुछ साल पहले उनके घुटनों की सर्जरी हुई थी। बता दें कि अरुणा भाटिया फिल्म प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। जिनमें हॉलीडे, नाम सबनम और रुस्तम हैं।
विज्ञापन