फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar and Nupur Sanon song Filhall sequel will come soon as Unplugged

म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' का आएगा सीक्वल, इस तारीख को होगा रिलीज

Fri, 06 Mar 2020 06:21 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 06 Mar 2020 06:21 PM IST
सार

  • 'मैं किसी और का हूं फिलहाल, कि तेरा हो जाऊं!' अक्षय कुमार की जगह खुद को रखकर इस गाने को महसूस करने वाले श्रोताओं के लिए खुशखबरी है
  • हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार और नूपुर सेनन पर फिल्माए गए गीत 'फिलहाल' का सीक्वल आने वाला है

विज्ञापन
Akshay Kumar and Nupur Sanon song Filhall sequel will come soon as Unplugged
Nupur Sanon - फोटो : amar ujala

विस्तार

'मैं किसी और का हूं फिलहाल, कि तेरा हो जाऊं!' अक्षय कुमार की जगह खुद को रखकर इस गाने को महसूस करने वाले श्रोताओं के लिए खुशखबरी है। हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार और नूपुर सेनन पर फिल्माए गए गीत 'फिलहाल' का सीक्वल आने वाला है। 

विज्ञापन


इस गाने में कुछ बदलाव किए गए जिसमें सबसे पहला बदलाव इसके गायक हैं। यह पिछले गाने का अनप्लग्ड फीमेल वर्जन होगा, जिसे पहले म्यूजिक वीडियो में घायल मुद्रा में दिखाई गईं नूपुर सेनन ने गाया है। ज्ञात है कि फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका हैं। निर्माताओं को संगीतप्रेमियों से मिल रहीं लगातार प्रतिक्रियाओं पर उन्होंने इस गाने को नूपुर से गवाया है।
विज्ञापन


इस गीत के बारे में बात करते हुए नूपुर कहती हैं, 'यह लिए यह बहुत खुशी का मौका है। मुझे अभी तक विशवास नही हो रहा है कि म्यूजिक वीडियो ने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है। 'फिलहाल' गीत का अनप्लग्ड वर्जन गाने के लिए मुझे चुना गया, इस पर मैं बहुत ही सम्मानित महसूस कर रही हूं। मेरा इतना सहयोग करने के लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं। मुझे खुशी है कि मैं 'फिलहाल' के इस बेहतरीन सफर का हिस्सा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें 'फिलहाल' गीत को बी प्राक ने अपनी आवाज दी है। इस वीडियो को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया है। इसी के साथ अबतक इसे यूट्यूब पर 600 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और यह आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अक्षय कुमार को हिंदी फिल्मों में काम करते हुए लगभग तीन दशक बीत चुके हैं, फिर भी यह उनका पहला म्यूजिक वीडियो था। नूपुर को भी इस वीडियो के साथ पहली बार किसी बड़े प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिला था। इससे पहले वह टीवी पर प्रसारित होने वाले कई लोकप्रिय विज्ञापनों का हिस्सा रह चुकी हैं।

पढ़ें: सारा अली खान हो गईं ट्रोल, बिकिनी तस्वीर के साथ भाई इब्राहिम को किया बर्थडे विश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed