{"_id":"624995559db2c14839449441","slug":"akshay-kumar-and-manushi-chillar-shares-her-look-from-sets-of-prithviraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prithviraj: पृथ्वीराज के सेट से मानुषी छिल्लर ने शेयर की अनसीन तस्वीर, राजसी अंदाज में दिखेंगी राजकुमारी संयोगिता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Prithviraj: पृथ्वीराज के सेट से मानुषी छिल्लर ने शेयर की अनसीन तस्वीर, राजसी अंदाज में दिखेंगी राजकुमारी संयोगिता
Sun, 03 Apr 2022 06:13 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 03 Apr 2022 06:13 PM IST
सार
मानुषी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है।
फिल्म 'पृथ्वीराज' के सेट से शेयर की गई तस्वीर में मानुषी राजपूती ज्वैलरी पहने दिख रही हैं।
विज्ञापन
मानुषी छिल्लर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2017 में मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह अक्षय कुमार की बहुचर्चित और हिस्टोरिकल फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में एंट्री मारने जा रही हैं। इस फिल्म के लिए मानुषी काफी एक्साइटेड हैं और दर्शकों के दिलों पर राज करना चाह रही हैं। हाल ही में मानुषी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
फिल्म 'पृथ्वीराज' के सेट से शेयर की गई तस्वीर में मानुषी राजपूती ज्वैलरी पहने दिख रही हैं। तस्वीर में मानुषी का हाथ दिख रहा है, जिसमें वह चूड़ी और कंगन पहने हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया- संयोगिता को ग्रूव ऑन कर रही हूं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने #2MonthsToPrithviraj भी लिखा।
विज्ञापन
पृथ्वीराज यशराज फिल्म्स की पहली एतिहासिक फिल्म है। इस फिल्म में शूरवीर राजा पृथ्वीराज की जिंदगी और उनकी वीरता पर आधारित है। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर पृथ्वीराज की प्रेमिका संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा संजय दत्त और सोनू सूद हैं। फिल्म पृथ्वीराज को 3 जून 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
पहले इस फिल्म को 10 जून को रिलीज होना थी, लेकिन मेकर्स ने इसे एक हफ्ते पहले ही रिलीज करने का निर्णय लिया। पहले भी कोरोना महामारी के कारण फिल्म की रिलीज डेट को दो बार आगे बढ़ाया जा चुका है। पृथ्वीराज का निर्देशन पद्म श्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कियाा है। इन्होंने टेलीविजन सीरियल ‘चाणक्य’ और पिंजर जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया है।