फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar and manushi chillar shares her look from sets of prithviraj

Prithviraj: पृथ्वीराज के सेट से मानुषी छिल्लर ने शेयर की अनसीन तस्वीर, राजसी अंदाज में दिखेंगी राजकुमारी संयोगिता

Sun, 03 Apr 2022 06:13 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 03 Apr 2022 06:13 PM IST
सार

मानुषी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है।
फिल्म 'पृथ्वीराज' के सेट से शेयर की गई तस्वीर में मानुषी राजपूती ज्वैलरी पहने दिख रही हैं।

विज्ञापन
akshay kumar and manushi chillar shares her look from sets of prithviraj
मानुषी छिल्लर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साल 2017 में मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह अक्षय कुमार की बहुचर्चित और हिस्टोरिकल फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में एंट्री मारने जा रही हैं। इस फिल्म के लिए मानुषी काफी एक्साइटेड हैं और दर्शकों के दिलों पर राज करना चाह रही हैं। हाल ही में मानुषी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है।

विज्ञापन


फिल्म 'पृथ्वीराज' के सेट से शेयर की गई तस्वीर में मानुषी राजपूती ज्वैलरी पहने दिख रही हैं। तस्वीर में मानुषी का हाथ दिख रहा है, जिसमें वह चूड़ी और कंगन पहने हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया- संयोगिता को ग्रूव ऑन कर रही हूं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने #2MonthsToPrithviraj भी लिखा। 
विज्ञापन


पृथ्वीराज यशराज फिल्म्स की पहली एतिहासिक फिल्म है। इस फिल्म में शूरवीर राजा पृथ्वीराज की जिंदगी और उनकी वीरता पर आधारित है। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर पृथ्वीराज की प्रेमिका संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा संजय दत्त और सोनू सूद हैं। फिल्म पृथ्वीराज को 3 जून 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले इस फिल्म को 10 जून को रिलीज होना थी, लेकिन मेकर्स ने इसे एक हफ्ते पहले ही रिलीज करने का निर्णय लिया। पहले भी कोरोना महामारी के कारण फिल्म की रिलीज डेट को दो बार आगे बढ़ाया जा चुका है। पृथ्वीराज का निर्देशन पद्म श्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कियाा है। इन्होंने टेलीविजन सीरियल ‘चाणक्य’ और पिंजर जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed