{"_id":"163eeadc-0d34-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"akshay-christens-daughter-with-rajesh-khanna-surname","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय ने बेटी को दिया राजेश खन्ना का सरनेम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय ने बेटी को दिया राजेश खन्ना का सरनेम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Oct 2012 01:56 PM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार अभी हाल ही में बेटी के पिता बने हैं और वे इस बात से बेहद खुश हैं। अक्षय अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं और यही नहीं वे अपने ससुर और सुपरस्टार अभिनेता राजेश खन्ना से भी बहुत प्यार करते थे।
विज्ञापन
यही वजह है कि अक्षय और टिष्ट्वंकल ने अपनी बेटी को अपने नाना का भी सरनेम दिया है। अक्षय-ट्विंकल ने बेटी का नाम नितारा खन्ना भाटिया रखा है।
दोनों ही मानते हैं कि सरनेम के माध्यम से ही सही राजेश खन्ना उनकी बेटी के माध्यम से उनके दिलों में जिंदा रहेंगे।
अक्षय का मानना है कि वे इसी माध्यम से काका को अपनी तरफ से श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। अक्षय का मानना है कि उनकी बेटी के आगमन से उनकी फिल्म 'ओह माइ गॉड' को कामयाबी भी मिली है इसलिए उनकी बेटी उनकी लकी चार्म साबित हुई है और वे इस बात से बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
वैसे नितारा का मतलब संस्कृत में गहरी और मजबूत जड़ोंवाली होता है।