सेंसर बोर्ड के तेवर, इस सॉन्ग पर चलाई कैंची तो डायरेक्टर आग बबूला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पूर्व चीफ पहलाज निहलानी के जाने के बाद भी बोर्ड के तेवरों में कोई बदलाव आता नजर नहीं आ रहा। एक सॉन्ग पर कैंची चलाई तो डायरेक्टर आग बबूला हो गए।
ताजा मामला डायरेक्टर अनंत महादेवन की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'अकसर-2' का है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एक सॉन्ग 'आज जिद' के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताते हुए उनपर कैंची चला दी है। बोर्ड ने सॉन्ग को टीवी दर्शकों के लिए अनुचित ठहराया है।
'आज जिद' सॉन्ग में टीवी सीरियल स्टार गौतम रोडे के साथ हॉट जरीन खान नजर आ रही हैं। बता दें कि पहलाज निहलानी के बाद बोर्ड के नये चीफ के तौर पर प्रसून जोशी को चुना गया है।
बोर्ड के मेंबर्स को प्रोसिजर के बारे में नहीं मालूम
फिल्म डायरेक्टर महादेवन ने बोर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बोर्ड को क्यों लगता है कि सॉन्ग टीवी दर्शकों को विचलित करेगा। उन्होंने आगे कहा कि 'मैं नहीं जानता कि बोर्ड को इसमें क्या अनुचित लगता है।
गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है और जिस किसी ने भी इस गाने को देखा है वे बोर्ड को बताए कि इसमें कोई आपत्तिजनक सीन है या नहीं।' डायरेक्टर ने सॉन्ग से निकाले गए सीन्स पर दोबारा विचार करने की बात कही है।
महादेवन यहीं नहीं रुके उन्होंने यहां तक कह दिया कि बोर्ड के मेंबर्स को नियमों के बारे में पता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि बोर्ड अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सॉन्ग को रिलीज करने की इजाजत देगा।