{"_id":"6b699faa698451a8d66537a963c38086","slug":"ajay-dewgan-is-upsate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन की टेंशन की बड़ी वजह क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन की टेंशन की बड़ी वजह क्या?
अमर उजाला,मुंबई
Updated Sun, 03 Nov 2013 08:52 AM IST
विज्ञापन
अब हंड्रेड करोड़ क्लब हर एक्टर के लिए हौवा बन चुका है। आज हालत यह है कि अगर इस क्लब में किसी सुपर स्टार की फिल्म को एंट्री नहीं मिलती है, तो उसकी प्रतिष्ठा पर आंच आ जाती है।
विज्ञापन
इधर अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'एक्शन जैक्शन' को लेकर चिंतित हैं कि बॉक्स ऑफिस पर इसको पता नहीं क्या रेस्पांस मिलता है?
'एक्शन जैक्शन' का एक शिड्यूल पूरा हो चुका है और दूसरे शिड्यूल की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अजय इसे 2014 के अप्रैल माह में रिलीज करने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
असल में उनकी चिंता इस वजह है कि निर्देशक प्रभुदेवा काफी व्यस्त हैं। एक तरफ वे शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर आर...राजकुमार का निर्देशन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ एक्शन जैक्शन के डायरेक्शन में बिजी हैं।
विज्ञापन
यूं सूत्रों की मानें, तो अजय की असल चिंता का कारण प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी पिछली फिल्म 'रमैया वस्तावैया' का बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क जाना है। खुद उनकी फिल्म 'हिम्मतवाला' ने भी टिकट खिड़की पर पानी नहीं मांगा था।
इसलिए अजय की कोशिश है कि 'एक्शन जैक्शन' दर्शकों को हर हाल में लुभाए और बॉक्स ऑफिस पर बंपर बिजनेस करे। असल में अजय को खान तिकड़ी से दिक्कत हो रही है।
तीनों ही खानों की फिल्म हंड्रेड करोड़ से कम बिजनेस नहीं करती, इसलिए दूसरे एक्टरों के लिए एक नई चुनौती मिल जाती है।
बॉलीवुड में खान तिकड़ी को चुनौती अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर ने दी है, इसलिए उन्हें अपना परफॉरमेंस बरकरार रखना है।