फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn Starrer Bholaa Advance Ticket Booking Start Know Latest Update Release Date Star cast

Bholaa Advance Ticket Booking: 'भोला' की एडवांस टिकट बुकिंग में शानदार ओपनिंग, 2-3 घंटे में बिक गए इतने टिकट

Mon, 20 Mar 2023 10:28 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 20 Mar 2023 10:28 AM IST
सार

'भोला' की एडवांस टिकट बुकिंग मामले में शानदार ओपनिंग हुई है। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म की महज 2-3 घंटे में हजारों टिकट बिक गए। 
 

विज्ञापन
Ajay Devgn Starrer Bholaa Advance Ticket Booking Start Know Latest Update Release Date Star cast
भोला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भोला' के लिए फैंस का बज काफी ज्यादा हाई है। इस मूवी में एक्टर दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। अजय देवगन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस कितने ज्यादा एक्साइटेड हैं, इसका अनुमान इसकी एडवांस टिकट बुकिंग से लगाया जा सकता है। बीते दिन अजय ने एक वीडियो साझा कर 'भोला' की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी। इस क्लिप में तब्बू को भी देखा गया। वहीं, महज एक दिन के अंदर भोला के कितने टिकट बुक हो चुके हैं इसकी अपडेट भी सामने आ गई है। 

विज्ञापन


अजय देवगन ने रविवार को 'भोला' की अडवांस टिकट बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी। एक्टर ने शेयर की गई क्लिप में बताया कि 'भोला' के लिए IMAX 3D और 4DX 3D में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। खुद अजय के जरिए डायरेक्ट की गई यह फिल्म 2019 की तमिल मूवी 'कैथी' की आधिकारिक रीमेक है। 'भोला' 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं, रिलीज के 11 दिन पहले ही फिल्म के 2-3 घंटे में आईमैक्स और 4डीएक्स संस्करणों सहित पूरे देश में 1200 से ज्यादा टिकट बिक गए। इससे ये साफ होता है कि रीमेक के बावजूद भी भोला को देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)



कल रात की अपडेट के मुताबिक, भोला ने एडवांस टिकट बुकिंग मामले में 7.05 लाख रुपये की कमाई की, जिसमें आईमैक्स 3डी संस्करण के लिए 4.25 लाख की कमाई शामिल है। इस रिपोर्ट से साफ होता है कि 'भोला' अच्छा कारोबार कर सकती है। साथ ही रिलीज डेट के करीब आते-आते इसकी टिकट बुकिंग संख्या में और ज्यादा इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें- अजय देवगन को मिला मास महाराजा का खिताब, ‘भोला’ के ट्रेलर लॉन्च पर उमड़े हजारों फैंस

बता दें कि 'कैथी' के हिंदी रीमेक 'भोला' को उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर बनाया गया है। इसमें अजय ने एक्टर के साथ-साथ बतौर डायरेक्टर भी कमान संभाली है। फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया गया है। इसमें अजय देवगन के अलावा संजय मिश्रा, गजराज राव, मकरंद देशपांडे, किरण कुमार और दीपक डोबरियाल जैसे सितारे लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed