फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn Drishyam 3 Hindi Version Wraps Up Shoot know the release date

Drishyam 3: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' को लेकर आई बड़ी अपडेट, फिल्म के निर्माता ने दी जानकारी

Tue, 02 Jun 2026 11:54 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 02 Jun 2026 11:54 AM IST
सार

Drishyam 3 Update: मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' के रिलीज होने के बाद दर्शक इसी नाम से बन रही हिंदी वर्जन फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अजय देवगन की फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है।

विज्ञापन
Ajay Devgn Drishyam 3 Hindi Version Wraps Up Shoot know the release date
दृश्यम 3 - फोटो : एक्स

विस्तार

मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज हो चुकी है। यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस बीच खबर है कि अजय देवगन की अदाकारी वाली हिंदी फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बताया जाता है कि इस फिल्म पर अब पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। खबर यह भी है कि यह दो अक्तूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की राह पर है।
विज्ञापन

पूरी हुई फिल्म की शूटिंग
123 तेलुगु के मुताबिक हिंदी वर्जन 'दृश्यम 3' ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर शूटिंग पूरी कर ली है।
'पिंकविला' के साथ हाल ही में हुई बातचीत में फिल्म के निर्माता अभिषेक पाठक ने पुष्टि की कि 'दृश्यम 3' के हिंदी वर्जन की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अभी सिर्फ कुछ पैचवर्क (बचा हुआ काम) चल रहा है। फिल्म 2 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ajay Devgn Drishyam 3 Hindi Version Wraps Up Shoot know the release date
दृश्यम 3 - फोटो : एक्स
मलयालम से अलग होगा हिंदी वर्जन
हिंदी वर्जन के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा, 'फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। लोग अभी मलयालम 'दृश्यम' में जो देख रहे हैं, वह अलग है। हिंदी दर्शकों के लिए, मैंने एक बिल्कुल अलग ट्रैक बनाया है जो यहां बहुत अच्छा काम करेगा। मलयालम वर्जन में पारिवारिक ड्रामा पर ज्यादा जोर दिया गया है, जबकि हिंदी वर्जन में पारिवारिक थ्रिलर है। जब ट्रेलर रिलीज होगा, तो दर्शकों को पता चलेगा कि दोनों फिल्में एक-दूसरे से कितनी अलग हैं।'

'एक समय था जब...', 'है जवानी तो इश्क होना है' बनाते वक्त कैसी थी डेविड धवन की तबीयत; वरुण धवन ने दी जानकारी

विज्ञापन

फिल्म की कहानी
'दृश्यम' फ्रेंचाइजी में दिखाया गया है कि एक महिला पुलिस अधिकारी का बेटा लापता हो जाता है। वह महिला विजय का परिवार तबाह करने की धमकी देती है। विजय अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ता। सात साल बाद, इसके सीक्वल में, सालगांवकर परिवार ने अपने अतीत की दर्दनाक घटनाओं से आगे बढ़ने की कोशिश की है। तभी कुछ ऐसा होता है कि जो लंबे समय से दबे हुए गहरे राज हैं, उनके उजागर होने का खतरा पैदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed