Ajay Devgn Birthday: अजय देवगन के बंगले के बाहर जमा हुई फैंस की भीड़, मैदान स्टार ने ऐसे किया अभिनंदन
अजय देवगन के जन्मदिन के अवसर पर फैंस उनके बंगले 'शिव शक्ति' के बाहर इकट्ठा हुए। वहीं, 'मैदान' स्टार भी फैंस का खास अंदाज में अभिवादन करते नजर आए।
विस्तार
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सिंघम यानी अजय देवगन आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर सुबह से ही उनके लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में सुपरस्टार के बंगले के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसे देखकर साफ हो रहा है कि अजय के चाहनेवाले उनके बंगले के बाहर इकट्ठा हुए थे। साथ ही अभिनेता ने भी फैंस को निराश नहीं किया और बाहर निकलकर उनका अभिनंदन करते देखे गए।
फैंस से मिले अजय देवगन
अजय देवगन घंटों से बाहर इकट्ठा फैंस से मिलने के लिए बाहर आए और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिनेता के वायरल वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'सिंघम के फैंस उनके जन्मदिन के मौके पर उनके आवास शिव शक्ति के बाहर उन्हें बधाई देने के लिए इकट्ठा हुए, फैंस ने एक दीवार पर अभिनेता के अलग-अलग लुक की पेंटिंग बनाई। बर्थडे बॉय अजय देवगन हाथ जोड़कर जन्मदिन की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए अपने फैंस से मिले और पोज दिए।'
The Goat Life: पृथ्वीराज सुकुमारन ने नजीब से हुई मुलाकात को किया साझा, द गोट लाइफ में अभिनेता ने निभाई भूमिका
View this post on Instagram
काजोल ने लुटाया प्यार
विशेष अवसर पर, उनकी पत्नी और अभिनेत्री काजोल ने एक प्यारी पोस्ट साझा की। मंगलवार को काजोल ने एक नोट के साथ अजय की एक शानदार तस्वीर पोस्ट की। नोट में, काजोल ने उल्लेख किया कि अजय अपने जन्मदिन के केक के बारे में सोचकर कैसी प्रतिक्रिया देंगे। नोट में लिखा है, 'हालांकि मैं जानती हूं कि आप अपने जन्मदिन को लेकर बहुत उत्साहित हैं कि आप एक बच्चे की तरह ऊपर-नीचे उछल रहे हैं और अपने हाथों से ताली बजा रहे हैं और अपने केक के बारे में सोचकर गोल-गोल घूम रहे हैं… मैं आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देकर दिन की शुरुआत करती हूं।'
Baby John: 'बेबी जॉन' की शूटिंग को 70 दिन पूरे, वरुण धवन ने नई तस्वीर साझा कर बढ़ाया उत्साह
View this post on Instagram
अजय देवगन का वर्कफ्रंट
इस बीच काम के मोर्चे पर, अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'मैदान' की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। 'मैदान' एक स्पोर्ट्स बायोग्राफी फिल्म है, जो भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सैय्यद अब्दुल रहीम पर आधारित है। फिल्म में साल 1952 से 1962 के बीच की कहानी को दिखाया गया है। यह भारतीय फुटबॉल टीम का सुनहरा दौर था। इस फिल्म का निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है। 'मैदान' 10 अप्रैल, 2024 को ईद के मौके पर रिलीज होगी।