फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn and Emraan Hashmi starrer Baadshaho day 4 box office collection touches the 50 crore

अजय देवगन की बादशाहत रही बरकरार, 4 दिन में 'बादशाहो' का कलेक्शन 50 करोड़ पार

Tue, 05 Sep 2017 12:28 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Tue, 05 Sep 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn and Emraan Hashmi starrer Baadshaho day 4  box office collection touches the 50 crore
baadshaho
अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। इस फिल्म को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। महज चार दिनों में इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर 50 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। 
विज्ञापन


पढ़ें- बॉबी डार्लिंग ने पति के लिए मांगी 'फांसी', कहा- 'इतना पीटा कि लकवा मार गया'
विज्ञापन


ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए बताया, पहले दिन इस फिल्म ने अच्छी शुरूआत करते हुए 12.60 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने सबसे ज्यादा 15.60 करोड़ रुपए कमाए थे। बात करें फिल्म के तीसरे दिन यानि रविवार की तो इस दिन फिल्म ने 15.10 करोड़ की कमाई की। इसके बाद अपने चौथे दिन यानि सोमवार को इस फिल्म ने 6.82 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक कुल 50.12 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है। बादशाहो की कहानी साल 1975 के आपातकालीन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अजय देवगन के साथ इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और इलियाना डीक्रूज भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। 

फिल्म की रिलीज से पहले इसके ट्रेलर, गाने और पोस्टर्स को भी काफी पसंद किया जा रहा था। जिससे मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतर प्रदर्शन करेगी और रिलीज के बाद फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी भी उतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed