फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgan Upcoming Movie MAIDAAN's Set Destroyed by Tauktae Cyclone

ताउते चक्रवात: सलमान के बाद अब अजय देवगन की इस फिल्म का उड़ा सेट, हुआ भारी नुकसान

Thu, 20 May 2021 02:57 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 20 May 2021 02:57 PM IST
सार

सलमान खान के बाद अब ताउते चक्रवात के कारण अजय देवगन को भी भारी नुकसान हुआ है। दरअसल, इस तूफान के कारण अजय देवगन की आगामी फिल्म 'मैदान' का सेट उड़ गया है। तमाम कोशिशों के बावजूद भी सेट नहीं बच पाया जिसके चलते मेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

विज्ञापन
Ajay Devgan Upcoming Movie MAIDAAN's Set Destroyed by Tauktae Cyclone
मैदान फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

'ताउते' चक्रवात ने गुजरात और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा भारी तबाही मचाई है। मनोरंजन जगत पर भी 'ताउते' का कहर जोरों से बरपा है। मुंबई और इसके आस-पास बने फिल्मों के सेट इस तूफान के कारण तहस-नहस हो गए। हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का सेट 'ताउते' के कारण उड़ गया था। इससे पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का सेट भी तबाही के मंजर से बच नहीं पाया था। कुछ ऐसा ही अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'मैदान' के सेट का भी हुआ है। अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'मैदान' का सेट भी ताउते चक्रवात से नष्ट हो चुका है।

विज्ञापन


फिल्ममेकर्स ने सेट को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन सभी नाकाम रहीं। हालांकि ताउते के कारण सेट पर किसी को चोट नहीं पहुंची लेकिन सेट पूरी तरह से तहस-नहस हो जाने से भारी नुकसान जरूर हुआ है। अब सेट के ध्वस्त हो जाने के कारण फिल्म की शूटिंग पर ब्रेक लग सकता है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिस समय तूफान ने तबाही मचाई उस समय सेट पर लगभग 40 लोग मौजूद थे। सभी ने मिलकर सेट को बचाने की कोशिश की लेकिन 16 एकड़ में फैले इस सेट को बचा नहीं सके। ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब 16 एकड़ में फैले ‘मैदान’ के सेट पर परेशानी आई है। साल 2020 में कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन और फिर बारिश में सेट बर्बाद हो गया था। बता दें कि 'मैदान' फुटबॉल के गेम पर आधारित है, जिसमें अजय देवगन फुटबॉल कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियमणि, गजराज राव और रुद्रानिल घोष भी नजर आएंगे।

Ajay Devgan Upcoming Movie MAIDAAN's Set Destroyed by Tauktae Cyclone
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : Twitter

गौरतलब है कि ताउते चक्रवात के कारण आलिया  भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन को काफी नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद तूफान की मार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के सेट पर भी पड़ी है। हालांकि, आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का सेट बाल-बाल बच गया है क्योंकि संजय लीला भंसालीने पिछले साल मानसून से पहले अपने सेट को कवर कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed