फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgan start shooting of Taanaji the Unsung Warrior

अजय देवगन ने 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' की शुरू की शूटिंग, सैफ भी निभा रहे अहम रोल

Wed, 03 Oct 2018 05:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgan start shooting of Taanaji the Unsung Warrior
अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग पीरियड ड्रामा फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' लंबे समय से चर्चा में है। इस फिल्म की घोषणा पिछले साल हुई थी। लगभग एक साल बीत जाने के बाद 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' पर कोई काम नहीं हुआ। वहीं अजय देवगन के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसी में फैंस लिए खूशखबरी है। अजय देवगन ने इस फिल्म की शूटिंग को शुरू कर दिया है। 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' की शूटिंग शुरू होने की जानकारी अजय देवगन ने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके दी है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' छत्रपति शिवाजी महाराज के सूबेदार तानाजी मालुसरे की बायोपिक है। इस फिल्म में साल 1670 में सिंहगढ़ युद्ध को दिखाया जाएगा, जिसमें तानाजी मालुसरे ने साहस के साथ लड़ाई लड़ी थी। बता दें कि 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं।
विज्ञापन

वह इस फिल्म पर जुलाई 2017 से इस पर काम कर रहे हैं। अजय के साथ भूषण कुमार फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म नवम्बर 2019 में रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा अजय देवगन भारत के महान दार्शनिक, विचारक और अर्थशास्त्री चाणक्य की बायोपिक को लेकर भी चर्चा में हैं। इसके अलावा वह जल्दी ही कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'टोटल धमाल' लेकर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed