{"_id":"b245c83e-5e37-11e2-a641-d4ae52bc57c2","slug":"aishwarya-to-star-in-karan-johar-s-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटर पटरः 'हेल्दी ऐश्वर्या' को करण जौहर लेंगे फिल्म में ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चटर पटरः 'हेल्दी ऐश्वर्या' को करण जौहर लेंगे फिल्म में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 14 Jan 2013 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनने में आया है कि ऐश्वर्या राय बच्चन अराध्या को पालने पोषने के साथ एक बार फिर से फिल्मों में सक्रिय होना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने ऐसी फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़नी शुरू कर दी हैं जिसमें उनका किरदार उनके बढ़े हुए वजन को शूट करे। बॉलीवुड गलियारों से खबर है कि इन दिनों ऐश्वर्या को ध्यान में रखकर कई फिल्मकार स्क्रिप्ट लिख रहे हैं।
विज्ञापन
इसमें सबसे ऊपर नाम करण जौहर का है। उन्होंने न सिर्फ ऐश्वर्या को ध्यान में रखकर पटकथा लिख दी है बल्कि उन्होंने ऐश को इस फिल्म में काम करने के लिए मना भी लिया है। ऐश, करण की स्क्रिप्ट से खुश हैं। पिछले दिनों एक पार्टी में करण और ऐश को काफी समय तक बात करते देखा गया। इसके बाद से यह खबरें और भी तेजी से फैल रहीं हैं कि ऐश जल्द ही किसी फिल्म की शूटिंग करते हुए दिख जाएंगी।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं हुई है। दूसरे फिल्मकार भी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि काफी भारी-भरकम हो गईं ऐश्वर्या दर्शकों को कितना रास आती हैं। यदि उनकी फिल्म चलती है तो वह फिर से कई फिल्मों में दिख सकती हैं।
विज्ञापन
छिपना पड़ा अक्षय के बेटे को
लंबा चला सैफ करीना का दूसरा हनीमून
अनुष्का ने किया कैटरीना को इनवाइट
अजय ने अक्षय से लिए फिटनेस टिप्स