फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rai Reached France With Daughter Aaradhya Will Soon Participate In Cannes

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या संग पहुंचीं फ्रांस, Cannes में जल्द करेंगी शिरकत, वीडियो वायरल

Tue, 20 May 2025 07:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 20 May 2025 07:25 PM IST
सार

इन दिनों कई सेलिब्रिटीज कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंच रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ फ्रांस पहुंची हैं। जल्द ही वह कान फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल होंगी। फैंस को लंबे वक्त से Cannes में ऐश्वर्या राय के लुक का इंतजार है। 

विज्ञापन
Aishwarya Rai Reached France With Daughter Aaradhya Will Soon Participate In Cannes
ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb

विस्तार

ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2002 में पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं, वह अपनी फिल्म ‘देवदास’ के प्रीमियर के लिए इस इवेंट में शामिल हुईं। इसके बाद हर साल एक मेकअप ब्रॉन्ड के लिए वह इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होती हैं। ऐश्वर्या का लुक भी हर साल चर्चा में रहता है। इस बार भी वह कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए फ्रांस पहुंच चुकी हैं। ऐश्वर्या के साथ बेटी आराध्या भी नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

ऐश्वर्या-आराध्या का शानदार स्वागत 
सोशल मीडिया पर जो वीडियो ऐश्वर्या और आराध्या का वायरल हो रहा है, उसमें एक शख्स उनका स्वागत गिफ्ट देकर कर रहा है। काफी देर तक वह शख्स ऐश्वर्या राय बच्चन से बातचीत करता दिख रहा है। इस बातचीत के दौरान पास में ही बेटी आराध्या भी खड़ी नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने लॉन्ग कोट पहना हुआ। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Viral Video: वायरल वीडियो में अभिषेक संग ऐश्वर्या ने लगाया ठुमका, इस शख्स को देख भड़के फैंस; सुनाई खरी-खोटी 
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Aishwarya Rai Team🇲🇺 (@aishwarya_raifan)


फैंस ने भी दिए रिएक्शन
कान में ऐश्वर्या के शामिल होने पर उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। ऐश्वर्या के वायरल वीडियो पर फैंस ने रिएक्शन भी दिए हैं। एक फैन ने लिखा, ‘वो Cannes में पहुंच गई हैं, उम्मीद है अपने लुक से सबको हैरान कर देंगी।’ एक अन्य यूजर ने भी लिखा, ‘वो वापस आ गईं और हार्ट इमोजी ऐश्वर्या के लिए बनाया है।’ इस तरह से ऐश्वर्या को लेकर फैंस ने हार्ट इमोजी वाले रिएक्शन वीडियो पर दिए हैं। 

आराध्या को साथ लेकर जाने की वजह की साझा
पिछले कुछ सालों से ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ बेटी आराध्या भी कान फिल्म फेस्टिवल में आती हैं, वह इस पूरे माहौल को देखती हैं। ऐश्वर्या, आराध्या को क्यों इस इवेंट में लेकर आती हैं, इस सवाल के जवाब में एक बार फिल्म कंपेनियन से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था जिंदगी के एक पड़ाव पर आराध्या ही इस सवाल का जवाब देगी। लेकिन आराध्या कान फेस्टिवल में शामिल होकर यह जान चुकी हैं कि यह इवेंट सिनेमा को सेलिब्रेट करता है। वह इस इवेंट को खूब एंज्वॉय करती है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed