{"_id":"87692f6feebd2f565e637197753e7f0f","slug":"aishwarya-rai-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या करेंगी स्टार्ट टू फिनिश फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या करेंगी स्टार्ट टू फिनिश फिल्म
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 13 Nov 2015 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। वह स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल में 20 नवंबर से पटियाला में फिल्म की शूटिंग करेंगी, जो पाकिस्तानी जेल में कई वर्ष बंद रहे भारतीय कैदी सरबजीत की जिंदगी पर आधारित है।
विज्ञापन
फिल्म में ऐश्वया सरबजीत की बहन का रोल अदा कर रही हैं। जबकि रणदीप हूडा सरबजी की भूमिका निभा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सरबजीत को पाकिस्तानी जेल से रिहा कराने के लिए उनकी बहन ने बरसों लंबी लड़ाई लड़ी मगर भाई को नहीं छुड़ा सकीं।
विज्ञापन
चर्चा है कि निर्माता फिल्म को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने के लिए इसे हर हाल में अप्रैल तक पूरा करना चाहते हैं। इसका प्रीमियर मई 2016 में कान फिल्म फेस्टिवल में करने का है। ऐश्वर्या हर साल कान समारोह में हिस्सा लेती हैं। ऐसे में निर्माताओं को विश्वास है कि फिल्म का प्रचार वहां जोर-शोर से हो जाएगा।
विज्ञापन