फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aishwarya rai comeback with varun dhawan

यह कैसी जोड़ी? ऐश के अपोजिट होंगे वरुण

Fri, 22 Mar 2013 02:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 22 Mar 2013 02:16 PM IST
विज्ञापन
aishwarya rai comeback with varun dhawan

लगता है, अब ऐश्वर्य राय बच्चन ने अंतत: मूड बना ही लिया है कि वह फिल्मों में वापसी करेंगी। तभी तो ऐश के ग्रीन सिग्नल देते ही कई निर्देशक-निर्माता उन तक पहुंच गये हैं और अपनी अपनी स्क्रिप्ट लेकर उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


निर्देशकों की इसी फेहरिस्त में एक नाम श्रीराम राघवन का भी है, जिन्होंने हाल ही में एजेंट विनोद फिल्म का निर्देशन किया था।

खबर है कि श्रीराम राघवन ने ऐश्वर्य राय को अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई है और उन्हें बेहद पसंद भी आयी है। लेकिन आश्चर्यजनक बात यह है कि श्रीराम ने इस फिल्म में ऐश के अपोजिट उनके हमउम्र के कलाकार नहीं बल्कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लोकप्रिय हुए वरुण धवन को कास्ट करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


वरुण ने तो जब यह सुना कि उन्हें ऐश्वर्य राय बच्चन के साथ काम करने का मौका मिलेगा, तो वह तो खुशी खुशी तैयार हो गये। लेकिन ऐश्वर्य ने अब तक पूरी तरह से रजामंदी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हां, उन्हें स्क्रिप्ट जरूर बेहद पसंद आयी है। श्रीराम राघवन भी ऐश के लिए इस साल के अंत तक इंतजार करने के लिए तैयार हैं। यदि ऐश की हां होती है तो वाकई इस जोड़ी को बड़े परदे पर एक साथ देखना दिलचस्प होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed