फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rai Bachchan hosting flag with Aaradhya at Melbourne

सात समंदर पार ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या के साथ मेलबर्न में फहराया तिरंगा

Sat, 12 Aug 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 12 Aug 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan hosting flag with Aaradhya at Melbourne
ऐश्वर्या राय बच्चन
15 अगस्त को भारत आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है और हर कोई आजादी के इस जश्न में डूबा हुआ है। आजादी का ये जश्न उस समय और भी बढ़ गया जब सात समंदर पार ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या के साथ मेलबर्न के खास आयोजन में भारतीय तिंरगा फहराया।
विज्ञापन


ऐश्वर्या इन दिनों अपनी बेटी के साथ आस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले इंडियन सिनेमा फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंची हैं। जहां पर स्वतंत्रता के 70 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे। इस मौके पर ऐश्वर्या के अलावा करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आएं। 
विज्ञापन

 

ऐश्वर्या ने मेलबर्न के फेडरेशन स्केवर में भारतीय तिरंगा फहराया और सैल्यूट किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय गान भी गाया। इस खास मौके पर ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ स्टेज पर पहुंची और लोगों को तहे दिल से आभार व्यक्त किया। 


पढ़ें- फिल्म 'फन्ने खान' में ऐश्वर्या के साथ काम करने को लेकर अक्षय ओबरॉय ने बताया सच


ऐश्वर्या ने कहा, 'मुझे बहुत गर्व हो रहा है कि आपने मुझे इतना महत्वपूर्ण और प्यार भरा अनुभव दिया। मैं और मेरी बेटी इसे जिंदगी भर याद रखेंगे'। फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद ने ऐश्वर्या के एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें ऐश्वर्या अपनी बेटी का हाथ थामे मंच पर नजर आ रही हैं। 


इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने व्हाइट कलर का अनारकली लॉग सूट पहना हुआ था तो वहीं उनकी बेटी आराध्या भी व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed